पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की सुबह कलकत्ता में निधन हो गया। बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद बुद्धदेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बंगाल में वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन के दौरान, भट्टाचार्य सीपीएम के दूसरे और अंतिम मुख्यमंत्री थे, जो वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पद पर रहे।
Read Also-विनेश फोगाट के संन्यास से पर बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने क्या कहा ?