पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर अपनी तीखे और चुटीले बयानबाजी के लिए चर्चित राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यंग्य किया है। इस बार लालू ने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री “आंख सेकने जा रहे हैं” और पहले अपनी आंख सेकने पर ध्यान दें, फिर सरकार बनाने का सपना देखें। यह बयान लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर दिया, जो आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आयोजित की जा रही है।लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच यह तंज़ नया नहीं है। इससे पहले भी कई बार दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी और व्यंग्यवाणों का आदान-प्रदान हुआ है। लालू ने हमेशा नीतीश कुमार को “पलटू राम” के रूप में संबोधित किया है, यह आरोप लगाते हुए कि नीतीश कुमार चुनावी स्थिति के अनुसार अपनी पार्टी का रुख बदलते हैं। एक बार लालू ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा था, “नीतीश कुमार पेट के दांतों वाले नेता हैं, जिनके पेट में बहुत खतरनाक दांत हैं,” जो उस वक्त भारतीय राजनीति में चर्चित हुआ था।यह बयान तब दिया गया था जब राजद और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू के बीच राजनीतिक रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ रहे थे। लालू ने यह भी आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार ने जनादेश का मर्डर किया है और बिहार की जनता को धोखा दिया है, जब उन्होंने महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। लालू ने उन्हें “पेट के दांत वाला” और “जनादेश का मर्डरर” भी कहा था।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, लालू का यह बयान नीतीश कुमार के खिलाफ उनके पुराने रुख को ही दर्शाता है, जहां वह नीतीश के राजनीतिक बदलाव और फैसलों को लेकर हमलावर रहते हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और यह आरोप-प्रत्यारोप अब और तेज़ हो गए हैं। राजद नीत महागठबंधन और नीतीश नीत गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। राजद के इस हमले से यह भी साफ है कि लालू यादव अपनी पार्टी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ और अधिक आक्रामक रूप से चुनावी मैदान में उतारने की योजना बना रहे हैं।
Bihar
नई दिल्लीः मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी एक्स हैंडल पर ट्वीट कर शारदा के निधन पर दुख जताया है। एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने लिखा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।
मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ
पीएम मोदी ने कहा कि शारदा के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बयान जारी किया है। सीएम नीतीश ने कहा कि पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा मशहूर लोक गायिका थी। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी।
संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। स्व० शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
अमित शाह ने भी जताया शोक
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपनी मधुर आवाज़ से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करतीं रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा।
डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन बिहार की लोक संस्कृति और विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ का महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान दें।
वहीं, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि शारदा का निधन बहुत दुखद है… यह कैसा संयोग है कि ‘छठी मैया’ के गीत को देश के घर-घर तक पहुंचाने वाली गायिका ने ‘नहाय खाय’ के अवसर पर अंतिम सांस ली। उधर, आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने लोक गायन में देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
Sharda Sinha Death: लोकगायिका और बिहार की स्वर कोकिका के रूप में पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा को लेकर दुखद खबर सामने आई है. शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. उन्होंने 5 नवंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital, Delhi) में अंतिम सांस ली. वह 72 वर्ष की थीं.
शारदा सिन्हा को लेकर यह दुखद खबर ऐसी घड़ी में आई जब छठ पूजा की शुरुआत हुई. शारदा सिन्हा ने छठ पूजा पर कई लोक और पारंपरिक गीत गाए. उनके गीतों के बगैर तो छठ पर्व अधूरा होता है और छठ पूजा (Chhath Puja 2024) के पहले दिन ही शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया (Sharda Sinha Passes Away).
छठ में सूप,डाला और ठेकुआ की तरह जरूरी है शारदा सिन्हा के छठ गीत
शारदा सिन्हा को बिहार की स्वर कोकिला कहा जाता था. उन्होंने भोजपुरी, मगही, बज्जिका और मैथली जैसे भाषाओं में कई छठ गीत गाकर छठ पर्व को भक्ति और उत्साह से भर दिया. छठ पर्व में सूप, डाला, कोनिया, ठेकुआ की तरह शारदा सिन्हा के छठ गीत भी उतने ही जरूरी हैं. उनके छठ गीतों में बिहार की माटी को सोंधी खूश्बू, भाव और भक्ति विभोर करने वाले शब्द होते थे. उनके छठ गीतों में हे दीनानाथ (सूर्य देव) और छठी मैया की पुकार होती थी, सुहाग और संतान रक्षा की मुराद होती थी. शारदा सिन्हा सशरीर भले अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनके छठ गीत दशकों तक रोम-रोम में पवित्रता का संचार करते रहेंगे.
शारदा सिन्हा के मशहूर छठ गीत (Sharda Sinha Famous Chhath Puja Geet)
पहिले पहिल छठि मैया (Pahile Pahil Chhathi Maiya)
पहिले पहिल हम कईनी,
छठी मईया व्रत तोहार।
करिहा क्षमा छठी मईया,
भूल-चूक गलती हमार।
उठऊ सूरज, भइले बिहान (Uthau Suruj Bhaile Bihaan)
कौने खेत जनमल धान सुधान हो
कौने खेत डटहर पान ऐ माई
कौन कोखि लिहल जनम ऐ सुरुजदेव
उठ सुरुज भइले बिहान ऐ माई
कौन कोखि लिहल जनम ऐ सुरुजदेव
उठ सुरुज भइले बिहान
हे छठी मइया (Hey Chhathi Maiya)
पटना के घाट पर
हम हूँ अरगिया देबई
हे छठी मईया
हम ना जाईब दूसर घाट
देखब हे छठी मईया
हम ना जाईब दूसर घाट
देखब हे छठी मईया
सोना सट कुनिया (Sona sat Kuniya)
सोना सट कुनिया हो दीनानाथ
हे घूमइछा संसार
हे घूमइछा संसार
सोना सट कुनिया हो दीनानाथ
हे घूमइछा संसार
हे घूमइछा संसार
बिहार परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी की मौजूदगी में परिवहन विभाग एवं आईआईएम बोधगया के बीच में MOU हस्ताक्षर
बिहार परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी की मौजूदगी में परिवहन विभाग एवं आईआईएम बोधगया के बीच में MOU हस्ताक्षर.
अररिया के कुर्साकांटा बीडीओ नेहा कुमारी ने सोमवार को अपने कक्ष में बीसी व स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रभावी व सफल संचालन के लिए बैठक की।
बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता भारत मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अन्तर्गत एसबीएम के कारण स्वच्छता के क्षेत्र में आये बदलाव एवं उपलब्धियों का उत्सव के रुप में मनाना है।
बताया गया की यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक संचालित किया जाएगा। इस वर्ष स्वच्छता अभियान की थीम स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ व पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखना है। इसके लिए आमलोगों की सहभागी सुनिश्चित कराना है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, शौचालयों कचरा स्थलों आदि जगहों पर व्यापक साफ सफाई सुनिश्चत करना है।
READ ALSO: 25 दिनों में 50 लाख महिलाओं के खातों में मईयां सम्मान की राशि भेजी गई : हेमंत सोरेन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ करनौती में निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ करनौती में निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री नीतीश ने गया के विष्णुपद मंदिर में की पूजा, नवनिर्मित विष्णुपथ के शिलापटा का किया अनावरण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार काे गया पहुंचे। यहां उन्हाेंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पूर्व सीएम नीतीश का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के गया में आगामी 17 सितंबर को शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध राजकीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर सीएम नीतीश एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे हैं।
सीएम नीतीश ने विष्णुपद मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद गया जी में आने वाले पिंडदानियों की सुविधा के लिए बाईपास पर बने नवनिर्मित विष्णुपथ का उद्घाटन और शिलापट का अनावरण कर किया। मौके पर मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार, मंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, डीजीपी आलोक राज सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
READ ALSO: बड़ा तालाब की लगातार सफाई पर ध्यान दे सरकार : झारखंड हाई कोर्ट
जल संसाधन विभाग ने 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पाथ-वे का निर्माण किया है। पाथ-वे के कनारे ढाई मीटर उंची दीवार के अलावा सौ मीटर लंबा आठ मीटर चौड़ा दो घाट भी बनाए जा रहे हैं। इसमें लाइट की पूरी व्यवस्था रहेगी। विष्णुपद तक बन रहे नए पाथ-वे के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीएम नीतीश ने इसका उद्घाटन किया है।