City Headlines

Home Uncategorized मिजोरम विधानसभा चुनाव: जेडपीएम ने दो सीट जीतीं, 24 पर बनाये हुए है बढ़त

मिजोरम विधानसभा चुनाव: जेडपीएम ने दो सीट जीतीं, 24 पर बनाये हुए है बढ़त

एमएनएफ 10, भाजपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

by City Headline
Aizawl, Mizoram, Assembly Election 2023, Vote Counting, Election Commission, Trend, Result, Regional Party, Zoram People's Movement

आइजोल। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों की मतगणना आज सुबह आठ बजे से हो रही है। लगभग दो घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान एवं परिणामों में क्षेत्रीय पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वह 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Aizawl, Mizoram, Assembly Election 2023, Vote Counting, Election Commission, Trend, Result, Regional Party, Zoram People's Movement

जेडपीएम उम्मीदवार लालनघिंगलोवा मार ने आइजोल पश्चिम-II (16) सीट से 4819 मतों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की है। मार को कुल 10398 मत मिले हैं। जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा ने तुइचांग (22) सीट से 909 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। छुआनावमा को कुल 6988 मत मिले हैं।

सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10, भाजपा तीन तथा कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। अब तक के रुझानों में जेडपीएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। उसे स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से आरंभ हुआ। जेडपीएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। वर्ष 2018 के चुनाव में जेडपीएम मिजोरम में एक बडी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी थी।

जेडपीएम ने राज्य से कांग्रेस पार्टी को हटाकर उसका स्थान ले लिया है। कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। ईसाई बहुल राज्य में इस बार कुल 16 महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं। एमएनएफ अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री जोरामथांगा अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जेडपीएम के अध्यक्ष भी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।