City Headlines

Home court मीडिया से दूरी बनाए रहे कानपुर पेशी पर पहुंचे सपा विधायक इरफान

मीडिया से दूरी बनाए रहे कानपुर पेशी पर पहुंचे सपा विधायक इरफान

by City Headline
UP, SP, Akhilesh Yadav, BJP, Yogi Sarkar, criminal, police protection, murder, Atiq, Ashraf

कानपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी सोमवार को महाराजगंज से कानपुर न्यायालय पहुंचे। प्रयागराज में शनिवार को माफिया ब्रदर्स की हुई हत्या के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मीडिया कर्मियों को उनके पास जाने पर रोक लगा दी गई। लगभग एक माह बाद उन्हें पुन: न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कचहरी में सुरक्षा के कड़े पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जो भी मानक है, उसका बखूबी पालन किया जाएगा। शासन से जारी निर्देश के तहत न्यायालय में पेशी के दौरान जो भी मुल्जिमान होंगे, उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी से पालन किया जा रहा है। मीडिया पर रोक लगाने जैसे कोई बात नहीं है। सभी को नियम और कानून का पालन करना चाहिए।

सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से भारी पुलिस बल पीएसी की सुरक्षा के साथ न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया है। इस दौरान मीडिया को पुलिस कर्मियों ने नजदीक जाने से रोक दिया गया। प्रयागराज में अतीक और अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के बाद से इरफान का परिवार दहशत में है। सोमवार को सपा विधायक को महाराजगंज जेल से लाते समय उनके परिवार की एक गाड़ी लगातार साथ में चल रही थी।

मालूम हो कि जाजमऊ स्थित महिला के प्लॉट पर आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। सपा विधायक इरफान महाराजगंज जेल में बंद है। सुनवाई के लिए उन्हें हर तीसरे-चौथे दिन न्यायालय में पेश होना पड़ता था। इससे परेशान होकर इरफान सोलंकी के अधिवक्ता ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी कि उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जाए। न्यायालय ने अर्जी स्वीकार भी कर ली थी। लेकिन हड़ताल में सुनवाई न होने से न्यायालय ने अर्जी निरस्त कर दी थी।