नयी दिल्ली। बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव संजय कुमार सिंह ने जीत लिया। संजय कुमार सिंह पिछले कुश्ती महासंघ के विवादित अघ्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह माने जाते है। चुना आज गुरुवार को हुआ। संजय सिंह का मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत चुकीं अनीता श्योराण से था। जहां उन्हें बंपर जीत हासिल हुई है।
संजय कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं। उनके गांव का नाम झांसी है। संजय सिंह का कुश्ती से पुराना नाता रहा है। उनके पिता और दादा दंगल कराया करते थे। वो उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे चुके हैं।
संजय सिंह को महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के अलावा एके साहा, जय प्रकाश, करतार सिंह और श्री फौनी को भारतीय कुश्ती महासंघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। साथ ही लोकांत को महासचिव के रूप में चुना गया है। सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को 40:7 के अंतर से हराया। श्योराण निकाय की पहली महिला अध्यक्ष बनने के लिए मैदान में थीं।
संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। बृज भूषण ने मतदान के दिन कहा कि डब्ल्यूएफआई चुनाव 11 महीने बाद हो रहा है। यूपी कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह की जीत निश्चित है। विरोध करने वाले कुछ पहलवानों साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को संजय सिंह के चुनाव लड़ने पर आपत्ति थी और उन्होंने इस पर आवाज भी उठाई थी।
बृजभूषण शरण सिंह पहले संस्था के प्रमुख थे लेकिन पहलवानों के उनके खिलाफ विरोध के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया था। कई बड़े भारतीय पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उन पर यौन आरोप लगाए। पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में बैठ गए और यहां तक कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने पदकों को गंगा नदी में बहा देने की धमकी भी दी।
भारतराष्ट्रीय’जिन पहलवानों को राजनीति करनी है वे वही करें-जिन्हें कुश्ती करनी वे…’, WFI के नए अध्यक्ष की दो टूक
गुरुवार को चुनाव जीतने के बाद नए अध्यक्ष संजय सिंह ने इशारों-इशारों में पहलवानों को बड़ा संदेश भेजा है। संजय सिंह ने अध्यक्ष बनते ही ऐलान किया कि कुश्ती के लिए राष्ट्रीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति का जवाब राजनीतिक अखाड़े में दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आगे पहलवानों के लिए नेशनल्स का भी आयोजन करवाया जाएगा।