नई दिल्ली । लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे और समलैंगिक जोड़े को सरोगेसी एक्ट के दायरे में लाने का केंद्र सरकार ने विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में सरकार ने कहा है कि ऐसे कपल को सरोगेसी की इजाज़त देना इस एक्ट के दुरुपयोग को बढ़ावा देगा। साथ ही किराए की कोख से जन्मे बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी आशंका बनी रहेगी।
कोर्ट ने 23 जनवरी को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया था कि वह याचिका की कॉपी एएसजी ऐश्वर्या भाटी के कार्यालय को उपलब्ध कराए। दरअसल, अविवाहित महिला ने एक याचिका दाखिल कर सरोगेसी कानून, 2021 के उस प्रावधान को चुनौती दी है, जिसमें अविवाहित महिलाओं को ‘इच्छुक महिला’ की परिभाषा के दायरे से बाहर रखा गया है। ऐसा होने से याचिकाकर्ताओं को सरोगेसी के जरिये संतान का विकल्प खत्म हो जाता है।
याचिका में कहा गया है कि इस कानून के तहत इच्छुक महिलाओं में भारतीय महिलाएं शामिल हैं, जो 35 से 45 वर्ष की आयु के बीच विधवा या तलाकशुदा हैं और जो सरोगेसी का लाभ उठाने का इरादा रखती हैं। इसके अलावा वह महिला सरोगेसी से संतान चाहने वाले जोड़े से जेनिटक रूप से जुड़ी हुई होनी चाहिए। इन सारे शर्तों के साथ किसी महिला को सरोगेसी के लिए खोजना काफी मुश्किल काम है। याचिका में कहा गया है कि दोनों कानूनों के प्रावधान संविधान की धारा 14 और 21 का उल्लंघन करते हैं।
surrogacy
मुंबई। सतीश कौशिक के यूं चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच उनकी बेटी वंशिका ने सतीश कौशिक के निधन के बाद एक पोस्ट किया है। वंशिका ने पापा संग एक पुरानी फोटो शेयर की है और साथ में एक दिल वाला इमोजी बनाया है।
ये फोटो देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा है- आप के पापा हमेशा आपके साथ रहेंगे। वो आप से प्यार करते थे और हमेशा करेंगे। भगवान आपका और आपके परिवार के भला करें।
दूसरे फैन ने कमेंट कर लिखा है- गुड बाय कैंलेडर… आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।
पापा सतीश कौशिक संग वंशिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिस उम्र में लोग दादा या नाना बनते हैं, उस उम्र में मैं पिता बने – सतीश कौशिक
वंशिका अपने पापा जैसी ही चुलबुली और खुशमिजाज हैं। एक बार सतीश कौशिक ने इंटरव्यू में बताया था कि 57 साल की उम्र में पिता बनना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। जिस उम्र में अक्सर लोग दादा या नाना बन जाते हैं, उस उम्र में मैं पिता बना।
बेटे की मौत के बाद सरोगेसी से बेटी का हुआ जन्म
सतीश कौशिक को 1994 में शशि कौशिक से एक बेटा हुआ था जो दो साल की उम्र में साल 1996 में ही गुजर गया। उनके बेटे शानू की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। इसके काफी समय बाद कौशिक के घर में खुशियां आ पाईं। उनके घर 15 जुलाई 2012 को बेटी वंशिका का जन्म सरोगेसी से हुआ था। उस वक्त सतीश 57 साल के थे। उनके घर में यह खुशी बेटे शानू की मौत के 16 साल बाद आई थी। सतीश ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा करते हुए अपने बयान में कहा था, ‘यह एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।’
मालूम हो अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचानक हुई मौत के बाद दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। उनकी पार्थिव देह मुंबई स्थित उनके घर लाई गई थी, जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ।