नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार शाम को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह के घर पर सुबह से ईडी की छापेमारी चल रही थी। संजय सिंह को शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी के बाद से ही उनके घर के बाहर डटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई की विरोध में जमकर नारेबारी की। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने की कारस्तानी है।