नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ रविवार को आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह की आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि इसमें और असल सत्याग्रह में उतना ही अंतर है जितना भगत और ‘बगुला भगत’ में।
भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह सत्याग्रह किसलिए कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों के साथ भेदभाव, न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, सुप्रीम कोर्ट के सदस्यता निलंबित होने संबंधी निर्णय या हिंसा में शामिल लोगों के समर्थन में सत्याग्रह किया जा रहा है। डॉ. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि सत्याग्रह में कुछ लोग ऐसे शामिल हैं, जिन पर हिंसा करने का आरोप लगा है। इसमें उन्होंने जगदीश टाइटलर का नाम लिया।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस खुद को न्याय और न्यायिक प्रक्रिया से ऊपर मानती है। कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने यहां तक कह दिया है कि न्यायालय को फैसला सुनाते समय गांधी परिवार की पृष्टभूमि पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोग सत्याग्रह के नाम पर महात्मा गांधी की समाधि पर जा रहे हैं। उसमें सत्य के प्रति आग्रह नहीं है बल्कि अहंकार का दुराग्रह और निर्लज्जता दिखाई दे रही है।
कांग्रेस रविवार को देशभर में पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर दिनभर का संकल्प सत्याग्रह आयोजित कर रही है। दिल्ली में पार्टी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है।
Samadhi
ऋषिकेश। टी-20 से ब्रेक मिलने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अनुष्का की मां के साथ उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक आश्रम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद संतों को भंडारा खिलाया और आशीर्वाद लिया।
क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी और उनकी मां के साथ सोमवार को ऋषिकेश पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने शाम को दयानंद घाट पर होने वाली गंगा आरती के उपरांत आस्था पथ पर चहलकदमी की। वह मंगलवार की सुबह उठे और गंगा स्नान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रह्मलीन गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर ध्यान लगाया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने संतों को भंडारा खिलाया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वहां पर उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार भी अपनी बेटी के साथ थे। इसके अलावा स्वामी राम हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर विजय धस्माना सहित कई लोगों ने विराट कोहली से भी मुलाकात की।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को टी-20 सीरीज से ब्रेक मिला हुआ है। विराट कोहली अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी मां के साथ प्रधानमंत्री के गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद आश्रम में आराम कर रहे हैं। इसके बाद वह टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगे।