सीतापुर: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गुरुवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राठौर पर एक महिला से रेप का आरोप है और हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोतवाली नगर पुलिस ने राठौर को उनके आवास से गिरफ्तार किया। उस समय वह मामले पर प्रेस के सामने बयान दे रहे थे।
rape
जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में पुलिस विभाग को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। नदी गांव थाना में तैनात सिपाही कर्मवीर पर एक महिला सिपाही ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम को पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।
नदीगांव थाना में तैनात सिपाही कर्मवीर ने अपने महिला सहकर्मी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में जब महिला पुलिसकर्मी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस बीच जब महिला सिपाही का तबादला हुआ तो पीड़िता ने पूरे प्रकरण की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी सिपाही कर्मवीर वर्तमान में लाइन हाजिर चल रहा था। वह पहले से ही शादीशुदा था। किसी बात का फायदा उठाकर उसने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला सिपाही का आरोप है कि कर्मवीर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
इस पूरे प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक असीम ने बताया कि महिला सिपाही की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद कमेटी ने जांच पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच हो गई हैं। फिलहाल सेक्सुअल की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय जांच की जा रही है।
अमेठी। समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम ही ले रही हैं। वर्तमान में गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में बंद हैं। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय की दो टीमों ने एक साथ अमेठी कस्बे के आवास विकास स्थित गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं उनकी बेहद गरीबी गुड्डा देवी के घर पर छापेमारी की है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद हैं और गायत्री प्रजापति के घर के अंदर खनन मामले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। पिछले पांच घंटे से लगातार ईडी के अधिकारी घर के अंदर सभी लोगों को कैद कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घर के अंदर पूर्व मंत्री की पत्नी एवं अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति और उनके बेटे अनुराग मौजूद हैं।
गायत्री प्रसाद प्रजापति के दोनों बेटे अनुराग प्रजापति एवं अनिल प्रजापति के ऊपर मनी लांड्रिंग के मामले भी चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम इसके बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति के ड्राइवर रामराज के घर टिकरी स्थित आवास पर भी जा सकती है। कार्रवाई करने आई पूरी टीम में एक दर्जन से अधिक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद है।
मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला के घर राजीनामा कराने के लिए गई आठ माह की गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। महिला 80 फीसदी से ज्यादा जल गई है। उसे गंभीर हालत में अंबाह सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे ग्वालियर के जेएएच रेफर किया गया है। मामले में महिला ने तीन लोगों पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया है।
मामला अम्बाह थाना क्षेत्र के ग्राम बड़फरा का है। यहां रहने वाली 32 वर्षीय सरोज सखबार के पति सुरेश सखबार पर चांदपुरा गांव की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामले में सुरेश सखबार इसी माह जमानत पर छूटकर आया है। सुरेश की पत्नी सरोज सखबार शुक्रवार देर शाम अपने पति पर लगे केस में राजीनामा करने के लिए चांदपुरा गांव के गौतम सखबार के घर गई, जहां गौतम सखबार के घर में ही पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई। जलती हुई हालत में ही महिला घर से बाहर निकली। जब लोगों ने उसे देखा और आग बुझाने की कोशिश की, तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी, जिसके बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
घायल महिला ने एम्बुलेंस में दिए अपने बयान में बताया कि गौतम सखबार, राकेश और मदना ने उसके साथ बदसलूकी की। उसने बताया कि जब वह भाग रही थी, तब उसको पकड़ कर कमरे में ले जाकर उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और महिला की चाची और बाबा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
बस्ती। सदर तहसील में तैनात महिला पीसीएस अफसर के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि आरोपित ने खुद को पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण करने की बात कही है। उसने कहा कि कानून पर पूरा भरोसा है और उसे न्याय मिलेगा।
आरोप है कि नायब तहसीदार ने महिला पीसीएस अफसर के तहसील परिसर स्थित घर में छोटी दीपावली की आधी रात घुसकर दरिंदगी की कोशिश की थी। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़े और मारपीट की थी। महिला पीसीएस अफसर का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पीसीएस अफसर ने मुख्यमंत्री योगी से भी गुहार लगाई। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपित ने कहा कि उसने पुलिस के सामने आत्मसमपर्ण किया है। उसे कानून से न्याय मिलेगा यह भरोसा है।
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक आदिवासी लड़की का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान हो गयी है। वह चंदवा प्रखंड की रहने वाली है। हालांकि कुछ लोगों के द्वारा लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की भी सम्भावना जताई जा रही है। पुलिस अभी इस संबंध में बिना जांच किए कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ लोगों ने रेलवे ओवरब्रिज के पास एक लड़की का शव पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। लड़की के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी छठ महापर्व में चंदवा के नदी घाट पर गई थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में लोग चंदवा थाना पहुंच गए और घटना के विरोध में आक्रोश जताने लगे। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस से मांग की जा रही थी कि मामले की जांच करते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करें। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरे मामले की आरंभ कर दी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
बहराइच। मामा के घर से निकलकर ई-रिक्शा से अपने घर जा रही युवती को झांसा देकर रिक्शा चालक अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। युवती की हालत गंभीर होने और रक्तस्राव के चलते उसे शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल में छोड़कर चालक फरार हो गया। डॉक्टरों की सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती हुजूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव में अपने मामा के यहां दो माह से रह रही थी। गुरुवार को युवती अपने घर के लिए रवाना हुई। युवती एक ई-रिक्शा पर बैठी। कैसरगंज में पहुंचने पर युवती अपनी चाची का इंतजार करने लगी। इस पर ई-रिक्शा चालक ने युवती को इंतजार करने वाले को अपना परिचित बताते हुए झांसे में लिया। इसके बाद उसे शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट अपने आवास ले गया। जहां पर उसके साथ पूरी रात दरिंदगी की। सुबह हालत गंभीर होने और रक्तस्राव अधिक होने पर युवती को चालक जिला महिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया।
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। एसपी सिटी कुंवर ज्ञानज्ञय सिंह, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, कोतवाली नगर, देहात और दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच जानकारी पर युवती के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवती के मां की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक और अन्य के विरुद्ध कोतवाली नगर में दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बलात्कार की कोशिश कर रहे युवक का प्राइवेट पार्ट काट पीड़िता ने अपनी आबरू बचाई। खून से लथपथ युवक को उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़द्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता से घटना में प्रयुक्त चाकू व खून से सना चादर बरामद कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है, जबकि पीड़िता का कहना है कि उसने जो भी कुछ किया वह अपनी अस्मत बचाने के लिए किया है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला अपने बेटी के साथ घर में अकेले रहती है। महिला रीमा (परिवर्तित नाम) का पति नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहकर ड्राइवरी करता है। पिछले ढाई साल से वह घर वापस नहीं आया। रीमा की देखभाल के लिए एक वृद्ध महिला एवं गांव का एक युवक उसके घर आते-जाते हैं। बताया जा रहा है युवक 7 साल की उम्र से रीमा के पति के परिवार की सेवा में लगा हुआ है।
पीड़िता रीमा ने बताया सोमवार को वह जब घर में अकेले थी। उसके घर में सेवा करने वाला युवक मिराजुद्दीन (परिवर्तित नाम) आया और उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी गर्दन में हाथ लगा कर उसे गोद में लेकर कमरे में ले गया। उससे कपड़े उतारने की जिद करने लगा। पीड़िता ने मौका देख कर रसोई में गई और वहां से चाकू लेकर आई। बेड में छिपा कर चालाकी से युवक के सामने कपड़े उतारने में शर्म की बात कहकर उसे कंबल से मुंह ढकने की बात कही। युवक ने जैसे ही कंबल से अपना मुंह ढका पीड़िता ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया। वारदात के बाद युवक चीखते हुए खून से लथपथ अपने घर की ओर भाग गया। कुछ देर बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उल्टे उसे ही थाने में पकड़ कर रखा है।
मिराजुद्दीन ने बताया, वह अपने घर में बड़े भाई की शादी के इंतजाम में व्यस्त था। पिता से रीमा ने उसे बुलाया। वह जब रीमा ने घर गया तो वह कमरे में बैठी थी। उसने नशीले कपड़े से उसे बेहोश कर दिया। जब होश आया तो उसके पैर खून से भीगे थे। गिरते पड़ते वह अपने घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
सर्किल अफसर मंझनपुर अभिषेक सिंह ने बताया मंझनपुर थाना के एक गांव में युवक का महिला से कुछ आपसी विवाद हुआ। जिसमें महिला ने युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत में लेकर उससे चाकू बरामद कर लिया गया है। पुछताछ के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुंबई। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के संगमनेर जेल से बुधवार सुबह चार कैदी फरार हो गए। चारों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, डकैती जैसे गंभीर अपराध के मामले कई पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत संगमनेर तहसील पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार आज सुबह संगमनेर जेल परिसर में चारों कैदियों ने पहले हंगामा किया। इसके बाद जेल सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर खिड़की तोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार कैदियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है।
जोधपुर। कमिश्नरेट के जिला पूर्व में एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने प्रेमजाल में फांस कर पहली बार दुष्कर्म किया। फोटो वीडियो खींचकर दुष्कर्म करता रहा, फिर अपने छह अन्य दोस्तों से भी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करवाया। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह सगाई होने पर उसके मंगेतर को फोटोग्राफ्स भेज दिए। पीडि़ता ने अब इस बारे में सामूहिक बलात्कार में केस दर्ज करवाया है।
एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जिला पश्चिम की रहने वाली एक युवती की पहचान गौरव नाम के शख्स से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई फिर प्रेम हो गया। गत साल 26 नवंबर को युवती एक शादी समारोह में गई थी। जहां पर गौरव नाम का उसका दोस्त मिला। लघुशंका के लिए गई युवती को वह अपने साथ एक कमरे पर लेकर गया जहां दुष्कर्म किया और फिर फोटोग्राफ्स खींचने के साथ वीडियो बनाया। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध के लिए दबाब बनाते हुए दोस्तों को भी शामिल कर दिया। युवती का आरोप है कि गौरव के छह अन्य दोस्तों जिनमें निरंजन, रॉबिन, सुधीर, संदीप और निशांत ने भी उससे कई बार दुष्कर्म किया। साल भर से यह लोग फोटो वीडियो से ब्लैकमेल करते रहे और यौनशोषण किया।
पुलिस निरीक्षक के अनुसार युवती की सगाई कई अन्य स्थान पर होने पर भी नामजद युवक उसे तंग और परेशान करने के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। युवती के मना करने पर आरोपितों ने युवती के आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स मंगेतर को भेज दिए। जिस पर उसकी सगाई टूट गई। पीडि़ता कल थाने पहुंची और सात के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार युवती गत वर्ष अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से लापता भी हुई थी और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज होने पर उसे लाया गया था। फिलहाल सामूहिक दुष्कर्म में जांच की जा रही है। एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जा रही है।