नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमिता अग्रवाल द्वारा गाया भगवान श्रीराम का उड़िया भक्ति भजन “अयोध्या नगरी नाचे रमनकु पाई” साझा किया है, जिसका संगीत सरोज रथ ने दिया है। प्रधानमंत्री सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि भारत के हर हिस्से में प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति है। हर भाषा में आपको उनके लिए समर्पित कई भजन मिलेंगे। यहां उड़िया में ऐसा ही एक प्रयास है।
music
होम्बले फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर ”कांतारा” बड़े पर्दे पर आने के बाद से अपनी सफलता की मिसाल कायम करती चली गई। यह फिल्म भारत के दिल से एक दिव्य और भावपूर्ण कहानी लेकर आई और लाखों लोगों के दिलों को छू गई। इसके बाद से ”कांतारा” का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार देखा गया और जिसे और ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट की घोषणा की। अब, मेकर्स फिल्म की एक मच अवेटेड अपडेट के साथ फिल्म का टाइटल लेकर सामने आए हैं, जो ”कांतारा चैप्टर 1” है।
फिल्म के विरासत को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने सभी को चौंका दिया है जब उन्होंने ”कांतारा” के प्रीक्वेल का बड़ा एलान किया, जिसका आधिकारिक टाइटल ”कांतारा – चैप्टर 1” है। फिल्म की ग्रैंड अनाउंसमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, निर्माताओं ने इसके फर्स्ट लुक रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया और साथ ही बताया कि ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में “पैन-वर्ल्ड” रिलीज होगी।
मेकर्स ने लिखा, अतीत की पवित्र गूंज में कदम रखें, जहां दिव्यता हर फ्रेम से जुड़ी है। अनदेखी एक झलक पाने के लिए जुड़े रहें! प्रोडक्शन हाउस द्वारा की गई घोषणा निश्चित रूप से दर्शकों को बहुत पसंद आएगी क्योंकि ”कांतारा” ने ग्लोबल दर्शकों को हैरान कर दिया था, और उन्होंने इसकी कहानी, प्रदर्शन, एडिटिंग और दिव्य संगीत के लिए फिल्म की सराहना की थी, जबकि फिल्म ने इंसानों के भगवान के साथ संबंध की खोज की, यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई।
इसके अलावा, फिल्म के इंटेंस क्लाइमैक्स का दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान है और ऋषभ शेट्टी के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार ने देश को हिलाकर रख दिया। क्लाइमेक्स से पहले के 25 मिनट के लंबे सीक्वेंस ने भारतीय सिनेमा के लिए बेंचमार्क ऊंचा कर दिया है और प्रीक्वल के आने के साथ, फिल्म से उम्मीदें आसमान पर हैं।
”कांतारा चैप्टर 1 मुहूर्त पूजा के साथ फ्लोर्स पर जाएगी, जो 27 नवंबर को शुरू होने के लिए तैयार है। इस पीरियड ड्रामा के लिए एक बड़े और ग्रैंड सेट का निर्माण किया जा रहा है, जहां अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी, निर्माता विजय किरागंदूर और दूसरे कलाकार और क्रू मौजूद रहेंगे। मुहूर्त पूजा के बाद, निर्माता दिसंबर में फिल्म के लिए मुख्य फोटोग्राफी शुरू करेंगे, और बाकी कलाकारों की घोषणा भी सही समय पर की जाएगी।
घर पर पार्टी करने के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फर्रे’ का पहला शानदार पार्टी ट्रैक ‘घर पे पार्टी’ का म्यूजिक सुनकर आप खुद को थिरकने से रोक ही नहीं पाएंगे। अलीज़ेह, ज़ेन शॉ, साहिल मेहता और प्रसन्ना बिष्ट सहित शानदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ यह पार्टी एंथम आपकी पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनने का वादा करता है। यह गाना युवाओं, दोस्ती और पलों की खुशी का एक हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन है।
बादशाह, सचिन-जिगर और आस्था गिल के गतिशील वोकल्स के साथ ‘घर पे पार्टी’ एक ऐसी संगीत रचना है, जो आपको अपने पांव पर खड़ा करने का पक्का वादा करती है। यह गीत युवाओं के बेपरवाह और जीवंत अंदाज को दर्शाता है। इस गाने के विजुअल्स भी धमाकेदार है और आजाद लोगों का गीत बनने के लिए तैयार है।
फर्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है और इसमें अलीज़ेह, ज़ेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बी रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये हाई-स्कूल थ्रिलर ड्रामा अनवीन येरनेनी, वाई रविशंकर, सुनीर खेतरपाल, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री, निखिल नमित।द्वारा निर्मित हैं। फर्रे 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने गीतों और शायरी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही जावेद अख्तर काफी बेबाक हैं और अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वे कला और विशेषकर संगीत के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के बारे में गर्मजोशी से बात करते हैं। राजनीति पर भी टिप्पणी करते हैं। उन्होंने हाल ही में नए गानों में रैप जोड़ने पर टिप्पणी की है, जिसने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है।
जावेद अख्तर फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार और लेखक हैं। उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जावेद अख्तर पुराने गानों पर दोबारा काम करने के विरोधी नहीं हैं लेकिन उनका मानना है कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से किए गए बदलाव पूरे गाने का मजा खत्म कर देते हैं। एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा’पुरानी यादों को ताजा करना, उन गानों को नए रूप में पेश करना या ऐसा करने की कोशिश करना बिल्कुल गलत नहीं है लेकिन ऐसी कलात्मक चीजों के लिए पुरानी कलाकृति पर निर्भर रहना खतरनाक है।’
जावेद अख्तर ने कहा, ‘यह सही नहीं है कि आप एक महान पुराना गाना लें और फिर इस तरह के रैप को इंटरल्यूड के रूप में इस्तेमाल करें जो अर्थहीन और अजीब है। यह ताजमहल में डिस्को गाने बजाने जैसा है।’ जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि ये गाने हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं इसलिए इनका इस तरह अपमान उचित नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘ये पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों के करीब हैं। इन गानों को महान संगीतकारों, गायकों, गीतकारों द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है। अगर आप इन गानों को नए रूप में पेश करना चाहते हैं तो जरूर करें। अगर आप केएल सहगल के गाने को अरिजीत सिंह की आवाज में दोबारा बनाना चाहते हैं तो जरूर बनाएं, लेकिन बीच में रैप जोड़ना बिल्कुल सही नहीं है।
मणिरत्नम की निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले पार्ट की तरह दूसरे भाग को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। महज चार दिनों में फिल्म ने कमाई के मामले में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरी दुनिया में इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है।
‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ को समीक्षकों ने भी खूब सराहा है और आम दर्शकों ने पहले भाग की तुलना में दूसरे भाग को अधिक पसंद किया। इस दूसरे भाग के कथानक का भावनात्मक पक्ष दर्शकों ने अधिक महसूस किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने महज 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के पहले भाग को इतनी कमाई करने में महज तीन दिन लगे थे। ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 210 करोड़ रुपये है। फिल्म ने भारत में 120 करोड़ रुपये और विदेशों में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ और दूसरे दिन 26 करोड़ की कमाई कर अच्छी शुरुआत की थी। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा कृष्णन और शोभित धूलिपाला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।
देश-दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख के मायनों में याद की जाती है। तमाम ऐसी घटनाएं हैं, जिससे यह तारीख इतिहास का अहम हिस्सा है। भारतीय सिनेमा के लिए भी यह यादगार तारीख है। साल 1987 में इसी तारीख को पार्श्व गायक किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा था। उनके सुरों से सजे तमाम गीत लोग आज भी गुनगुनाते हैं। ऐसा ही एक गीत है-पल पल दिल के पास तुम रहती हो…। यह गीत निर्देशक विजय आनंद की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का है।
यह गीत- ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो/ पल पल दिल के पास तुम रहती हो/ जीवन मीठी प्यास ये कहती हो/ पल पल दिल के पास तुम रहती हो/ हर शाम आंखों पर तेरा आंचल लहराए/ हर रात यादों की बारात ले आए/ मैं सांस लेता हूं/ तेरी खुशबू आती है/ इक महका-महका सा पैगाम लाती है/ मेरे दिल की धड़कन भी तेरे गीत गाती है / पल पल दिल के पास तुम रहती हो…/ कल तुझको देखा था, मैंने अपने आंगन में/ जैसे कह रही थी तुम, मुझे बांध लो बंधन में/ ये कैसा रिश्ता है, ये कैसे सपने हैं/ बेगाने हो कर भी, क्यों लगते अपने हैं/ मैं सोच में रहता हूँ, डर-डर के कहता हूं/ पल पल दिल के पास तुम रहती हो…/ तुम सोचोगी क्यों इतना, मैं तुमसे प्यार करूं/ तुम समझोगी दीवाना मैं भी इकरार करूं/ दीवानों की ये बातें, दीवाने जानते हैं/ जलने में क्या मजा है, परवाने जानते हैं/ तुम यूं ही जलाते रहना, आ-आ कर ख्वाबो में/ पल पल दिल के पास तुम रहती हो…/जीवन मीठी प्यास ये कहती हो/ पल पल दिल के पास तुम रहती हो…।’ सुनते ही किशोर कुमार की मखबली आवाज फिजा में तैर जाती है। सुरों के शंहशाह किशोर कुमार हमारे बीच जरूर नहीं हैं मगर वह अपनी आवाज के जरिये कायनात तक मौजूद रहेंगे।
सिनेमा की इस महान हस्ती के योगदान को भारतीय सिनेमा कभी भुला नहीं सकता। किशोर कुमार के गाने युवा दिलों की धड़कन हैं। किशोर कुमार न सिर्फ पेशेवर तौर पर बल्कि निजी जिंदगी में भी काफी मस्तमौला इंसान थे। किशोर कुमार को ईश्वर ने बहुआयामी प्रतिभा से नवाजा। वह अभिनय में भी अव्वल रहे हैं। सबसे दिलचस्प यह कि वह महिला की आवाज में भी गा सकते थे। साल 1962 की फिल्म ‘हाफ टिकट’ का गीत ‘आके सीधी लगी दिल पे जैसी…’ इसका बेजोड़ उदाहरण है। किशोर कुमार की कल्पना की उड़ान बेहद अलग थी। अपने घर को लेकर उनका सपना था। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपने घर पर एक आर्किटेक्चर को बुलाया और कहा- इसे इस तरह बनाओ जिसके हर कमरे में पानी ही पानी हो। वह यह भी चाहते थे कि उनके पलंग के पास एक नाव हो, जिस पर बैठकर वे डाइनिंग हॉल तक जा सकें। हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।
किशोर कुमार का जन्म 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। भारतीय सिनेमा में कई सुरों के सितारे आए पर किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। उनका असल नाम आभास कुमार गांगुली था। धनी परिवार में जन्मे किशोर कुमार का बचपन से एक ही सपना था। वह अपने बड़े भाई अशोक कुमार से ज्यादा पैसे कमाना चाहते थे। उनके पसंदीदा गायक केएल सहगल थे। किशोर चार भाई-बहनों अशोक कुमार, सती देवी, अनूप कुमार में सबसे छोटे थे। उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 में हुआ था।
सपनों के शहर मुंबई में रहने के बावजूद किशोर कुमार का मन हमेशा अपने जन्मस्थान खंडवा में रमा रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था-‘कौन मूर्ख इस शहर में रहना चाहता है। यहां हर कोई दूसरे का इस्तेमाल करना चाहता है। कोई दोस्त नहीं है। किसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। मैं इन सबसे दूर चला जाऊंगा। अपने शहर खंडवा में। इस बदसूरत शहर में भला कौन रहे।’ सत्तर और अस्सी के दशक में किशोर कुमार सबसे महंगे गायक थे। उन्होंने उस वक्त के सभी बड़े सितारों के लिए अपनी आवाज दी। खासकर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के लिए उनकी आवाज बेहद पसंद की जाती थी। राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर का बड़ा योगदान माना जाता है।
किशोर कुमार ने चार शादी कीं। उनकी पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता थी। शादी के 8 साल बाद उन्होंने उनसे तलाक ले लिया। इसके बाद 1960 में मधुबाला से शादी की। गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद 35 साल की आयु में मधुबाला का देहांत हो गया। इसके बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं। महज दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद किशोर कुमार ने साल 1980 में अपने से 20 साल छोटी लीना से शादी की।
किशोर कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय किया। इनमें ‘कौन जीता कौन हारा’, ‘मनमौजी’, ‘चलती का नाम गाड़ी’, ‘झुमरू’, ‘काला बाज़ार’, ‘शिकारी’ प्रमुख हैं। लेकिन गायन ने ही किशोर को लोगों के बीच प्रसिद्धि दिलाई। किशोर के गाए ‘मेरे महबूब कयामत होगी’, ‘एक लड़की भीगी भागी सी’, ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’, ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’, ‘जिंदगी का सफर’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘पल-पल दिल के पास’ जैसे गीतों को लोगों का खूब प्यार मिला।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते की बातें लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया पर अकसर दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती हैं। वहीं, इनके करीबी दोस्त भी कई बार इनके रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर चुके हैं। हालांकि, खुद जहीर या सोनाक्षी ने कभी भी आधिकारिक रूप से इस पर कोई बात नहीं की है। दोनों ने घोषणा की कि वे एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने जा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो का प्रोमो शेयर किया है।
इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ब्लॉकबस्टर, जल्द आ रहा है, क्या आप तैयार हो? इस गाने का टाइटल ब्लॉक बस्टर है। धमाका रिकॉर्ड्स के इस म्यूजिक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस गाने को एमी विर्क और असीस कौर ने गाया है। वहीं इसके बोल विभास और अभेन्द्र कुमार ने लिखे हैं। सोनाक्षी के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की। वे इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए उत्सुक हैं। एक फॉलोवर ने सोनाक्षी के पोस्ट पर कमेंट किया, जी बिल्कुल तैयार हैं। कपल के एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ये दोनों बेहद प्यारे हैं। ईश्वर का इनपर आशीर्वाद बना रहे।
इस वीडियो के निर्देशक रंजू और निर्माता प्रियांक ने भी इस पोस्ट पर सोनाक्षी को हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी। सोनाक्षी और जहीर अकसर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं और इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में इनके दोस्त वरुण शर्मा ने इनकी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा था, इसे कहते हैं ब्लॉक बस्टर जोड़ी। वरुण के कैप्शन के बाद एक बार फिर इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था। सोनाक्षी फिल्म डबल एक्सएल में जहीर के साथ नजर आने वाली हैं। जहीर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म द नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिलहाल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह नहीं बना पाए हैं। इस साल मई में सोनाक्षी ने अपनी उंगली में रिंग के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा था, मेरे लिए बड़ा दिन…यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है, जो सच हो रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सोनाक्षी की सगाई हो गई है।
लोकप्रिय गायक दर्शन रावल अभिनेत्री वरीना हुसैन के साथ नवीनतम ट्रैक ढोल बाजा के साथ उत्सव के मूड को सेट करने के लिए तैयार हैं। गायक ने उस ट्रैक के बारे में बात की जिसमें लगभग 100 नर्तकियों द्वारा पॉप बीट्स, ढोल की आवाज और तेज डांस मूव्स शामिल हैं। दर्शन रावल ने कहा, नवरात्रि मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। यह हमारे देश में त्योहारों के मौसम की शुरूआत का प्रतीक है और उत्सव के मौसम के लिए अपने संगीत को दर्शकों के साथ साझा करना एक परम आनंद रहा है।जबकि ट्रैक को दर्शन और प्रकृति गिरी ने गाया है, यह जावेद-मोहसिन द्वारा रचित है और दानिश साबरी द्वारा लिखा गया है। 27 वर्षीय गायक ने कई सारे हिट गाने दिए हैं। उन्होंने गीत की रचना और गीतों की सराहना की और कहा कि, यह त्योहारों के मौसम के लिए एकदम सही है और लोग गाने की धुन पर नृत्य करना पसंद करेंगे।जावेद के साथ मोहसिन की खूबसूरत रचना और दानिश के आकर्षक गीत, ढोल बाजा एक अनोखा नृत्य गीत है जो सभी को मंत्रमुग्ध कर देगा।मेरे प्रशंसकों ने हमेशा मेरे गीतों का समर्थन किया है और उन्हें सफल बनाया है और इस बार, मुझे एक विशेष आश्चर्य है उनके लिए। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह पसंद आएगा।संगीत वीडियो में दिखाई देने वाली वरीना ने इसे दर्शन के साथ काम करने का अविश्वसनीय अनुभव कहा।उन्होंने कहा, दर्शन के साथ इस गाने को फिल्माना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। ढोल बाजा मेरे पसंदीदा डांस ट्रैक में से एक बन गया है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी उतना ही मजा आएगा, जितना मुझे मिला है।संगीत वीडियो लोकप्रिय कोरियोग्राफर आदिल शेख द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किया गया है। सोनी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ढोल बजा रिलीज हो गया है।
सनसनीखेज संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर ने निर्देशक श्री कार्तिक की तमिल-तेलुगु द्विभाषी फिल्म ओके ओका जीविथम का नाटकीय ट्रेलर लॉन्च किया है। रितु वर्मा और अमला के साथ तमिल में कनम शीर्षक वाली इस फिल्म में अभिनेता शारवानंद मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म शारवानंद के करियर में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी 30वीं फिल्म है।
ट्रेलर कहानी, भावनात्मक संघर्ष का खुलासा करता है और हमें दृश्यों में तकनीकी प्रतिभा और भव्यता भी दिखाता है। फिल्म की कहानी एक युवा और महत्वाकांक्षी संगीतकार की है जिसके बड़े सपने हैं, लेकिन एक व्यक्तिगत नुकसान उसे एक निष्प्राण जीवन जीने के लिए मजबूर करता है। हालांकि उसकी एक प्रेमिका है जिसे रितु वर्मा ने उसका समर्थन करने के लिए निभाया है, फिर भी वह अकेला और अक्षम महसूस करता है। फिर जीवन एक वैज्ञानिक नासिर के रूप में एक और मौका देता है, जो एक टाइम मशीन की खोज करता है। बीता हुआ समय बहुत भावुक और साथ ही दुखद भी होता है। वह दूसरे मौके का कैसे उपयोग करता है, यह कहानी की जड़ है।
ऐसा लगता है कि श्री कार्तिक के पास पेश करने के लिए एक आशाजनक कहानी है। ट्रेलर के बाद कहानी के साथ-साथ कहानी से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। निर्माता एसआर प्रकाश बाबू और एसआर ड्रीम वारियर पिक्चर्स के प्रभु ने फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाया है। ट्रेलर से भव्यता का पता चलता है। ओके ओका जीवितम 9 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।