बांदा। जिले की गिरवां पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी को खदान मैनेजर से जबरन वसूली करने और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार के मुताबिक तीन अप्रैल को गिरवां थाने में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें पट्टाधारी खदान प्रबंधक ने पांच अभियुक्तों पर गाली गलौज तथा अवैध वसूली करने व पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में 10 अप्रैल को अनिल तिवारी और केके दीक्षित नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को गिरवां के अतुल मोहन द्विवेदी गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले अतुल मोहन द्विवेदी की पत्नी अस्मिता द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उसको उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।
mine
रायपुर।छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खदान में कार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। टिमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। उसके मुताबिक गाड़ी में 5 लोग सवार थे। एक शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर 4 लोगों की तलाश कर रही है। लकड़ी को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग बाहर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह सभी टिमरलगा गांव लौट रहे थे। कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भर खदान में जा गिरी।
राहगीरों ने हादसे की खबर तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिले में सोने की दो खान मिली है। सीएम शिंदे ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें केंद्रीय अधिकारियों ने दी है। अगर इन दो ब्लॉक से यह सोना निकल आता है तो यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। शिंदे ने यह भी विश्वास जताया कि राज्य में खनन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। गढ़चिरौली जैसे दूरस्थ क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी इस्पात परियोजना शुरू की जा सकती है।
एकनाथ शिंदे ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा विदर्भ के चंद्रपुर जिले में बड़ी संख्या में कोयले की खान हैं। इसके अलावा, दस साल पहले किए गए एक शोध में पता चला है कि गोंदपिपारी तहसील के भूमिगत भाग में कीमती प्लेटिनम, सोना और रूथेनियम, रेडियम, इरिडियम जैसी दुर्लभ धातुएं हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों की ओर से 2007 और 2010 के बीच इन तहसीलों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई थी, लेकिन इस पर आगे कार्रवाई नहीं की जा सकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खनन अनुसंधान संस्थान शुरू कर इस व्यवसाय में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा और राज्य का राजस्व बढ़ाया जाएगा।