मुंबई। वीर सावरकर का मुद्दा महाराष्ट्र की राजनीति में फिर गर्माता लग रहा है। जहाँ राहुल गाँधी समेत कांग्रेस के नेता आये दिन वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं , वहीँ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐसे बयान देने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा – ‘सावरकर हमारे आदर्श उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ‘
मालेगांव में रविवार को एक रैली में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रकहा कि वह हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि वह सावरकर का अपमान करने से बचें। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी तीन दलों – शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठबंधन है, जिसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी था।
उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले के मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने यह भी कहा कि जानबूझ कर राहुल गांधी को उकसाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर हमारे आदर्श हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर लड़ना होगा.। सावरकर ने 14 साल तक अंडमान जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं। हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान एक प्रतीक है.’’
ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि हम अपने देश के लोकतंत्र और इसके संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। हालांकि, आपको जानबूझ कर उकसाया जा रहा है। यदि हम इस समय को व्यर्थ जाने देंगे तो लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। 2024 का चुनाव, आखिरी चुनाव होगा। ’’ गुजरात में सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था, ‘‘मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं.’’ ठाकरे ने कहा कि उन्होंने गांधी की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कल अपनी प्रेसवार्ता में अच्छी बात कही। उन्होंने वैध सवाल उठाया कि 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं? लेकिन सरकार जवाब नहीं देना चाहती। ’’
शनिवार को अपनी प्रेसवार्ता के दौरान, गांधी ने कहा कि अडाणी की मुखौटा कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किसने किया और प्रधानमंत्री के साथ व्यवसायी के क्या संबंध हैं, यह सवाल बना हुआ है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि जिनका देश के स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं है, वे लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।
Male
पूर्णिया। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महागठबंधन की रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हर चीज पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
सीएम ने कहा कि मीडिया में हम लोग का सिर्फ आज छपेगा लेकिन उन्हीं लोगों का छपता रहता है। सीएम ने कहा कि पूर्णिया में आकर अमित शाह ने बड़े-बड़े दावे किए, एयरपोर्ट बनाने की बात कही गई लेकिन कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक लाख 25 हजार करोड़ देने की घोषणा की गई लेकिन सिर्फ 59 हजार करोड़ रुपया दिया गया, जबकि हमलोग ने जमीन उपलब्ध करवाया है। उनके नेता सिर्फ झूठ बोलने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अमित शाह बिहार आए हैं। हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करेंगे, उनका यही काम है लेकिन हमलोग काम करने में विश्वास रखते हैं। अगर हम सभी एकजुट हो जाएंगे तो भाजपा को 100 सीट भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि एकजुट नहीं हुए तो ये लोग देश का बंटवारा करवा देंगे।
नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन की भी चर्चा की और कहा कि इन लोगों का आजादी की लड़ाई में कितना योगदान रहा, यह बात सभी जानते हैं। इन लोगों को आजादी की लड़ाई की कोई जानकारी नहीं है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि 2013 में मैंने आडवाणी जी को पीएम घोषित करने की बात कही थी लेकिन जब दूसरे व्यक्ति को आगे कर दिया तो हम अलग हो गए।
सीएम ने भाजपा पर राजद सुप्रीमो लालू यादव को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हम साथ थे लेकिन विधानसभा चुनाव में हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की गई। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी एक ही ख्वाहिश है कि जनता के हित में काम करें और इसके लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सीएम ने अपने सम्बोधन में जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव का भी जिक्र किया और कहा कि हमारे ऊपर धोखा देने का आरोप लगाते हैंं, जबकि जनता दल से जब अलग हुए तो जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में ही अलग हुए और शरद यादव अगर हमसे दूर हुए तो उसकी वजह भाजपा थी लेकिन बाद में शरद यादव भी हमारे साथ आए और उनके बेटे आज यहां मौजूद हैं।
सीएम ने भाजपा पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली को भूलने का आरोप लगाया। कहा कि ये लोग बापू को भी भूलवा देंगे। अमित शाह और नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए उन्होंने दोनों नेताओं को नौसिखिया बताया और कहा कि 2001 से ये लोग राजनीति में आए हैं। इन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इनके साथ जो भी जाता है, उसे धोखा देते हैं।
उन्होंने एआईएमआईएम का बिना नाम लिए कहा कि ये भाजपा के साथ हैं और ध्रु्वीकरण के लिए सिर्फ बयान देते हैं। इन लोगों से सावधान रहें, क्योंकि ये लोग भाजपा के कहने पर अनाप-शनाप बयान देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग होने के बाद फोन आया, हमने बात नहीं किया। सीएम नीतीश कुमार ने सीमांचल को अलग राज्य बनाने की चर्चाओं का भी जिक्र किया और कहा कि ये लोग चाहते हैं कि चार जिला को अलग कर देंगे लेकिन ऐसा हमलोग होने नहीं देंगे। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, ये लोग बहुत कुछ लिखते हैं लेकिन जब जवाब दिया जाता है तो उसे भी रोकने का काम कर रहे हैं।
सीएम ने भाजपा पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए सभी से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने जातीय जनगणना, विशेष राज्य का दर्जा, शिक्षक बहाली का भी जिक्र किया और कहा कि जातीय जनगणना से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की बहाली होगी और शिक्षकों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा।
सीएम ने अंत में सभी से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ गोलबंद होने की अपील की। रैली में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मनोज झा सहित गठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेता और मंत्री मौजूद रहे।
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में देर रात डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे भी लटके मिले हैं।
सिडकुल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सब्जी वाले ने पुलिस को एक खाई में दो कंकाल पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस ने कंकाल के एक लड़का और लड़की के होने की पुष्टि की। मौके पर पुलिस को पेड़ में दो फंदे भी झूलते मिले। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे कर लिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक सब्जी वाले ने पुलिस को सूचना दी कि सिडकुल के डेंसो चौक के पास खेत किनारे बनी गहरी खाई में दो कंकाल पड़े हुए हैं। कंकाल मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण तत्काल थाने से अतिरिक्त फोर्स और बिजली की व्यवस्था मौके पर की। पुलिस के जवान जब खाई में उतरे, तो नीचे लगे एक पेड़ के नीचे दो कंकाल पड़े हुए थे। इनमें से एक कंकाल लड़की, जबकि दूसरा लड़के का बताया जा रहा है। कंकाल के ऊपर पेड़ पर फांसी के दो फंदे भी लटके हुए थे। लड़के और लड़की के कंकाल पर सड़ी गली हालत में कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिएं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।