जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह शहर से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे में शामिल 3,300 लोग भगवती नगर यात्री निवास से 159 सुरक्षा वाहनों से रवाना हुए। यह जत्था कश्मीर घाटी के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ है। इस दौरान भगवती नगर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों के काफिले रवाना किया गया। वीरवार को श्रद्धालुओं का यह जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था। पहली बार अमरनाथ यात्रियों को भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए जा रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की ओर बढ़ेंगे। बालटाल रूट से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके लौट आएगा।
Lt Governor
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर का चुनाव 16 फरवरी को होगा। दिल्ली सरकार निगम सदन की बैठक 16 फरवरी को बुलाने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने अपनी मंजूरी दे दी।
एमसीडी चुनाव के नतीजे आए हुए तीन महीने से अधिक हो चुके है। इस दौरान तीन बार मेयर चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई गई, लेकिन हंगामे की वजह से मेयर चुनाव नहीं हो सका है।
बीते 6 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए बुलाई गई सदन की बैठक में भी खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। उसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव कराने की मांग की।
बीते बुधवार को संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार, एमसीडी और पीठासीन अधिकारी को नोटिस भेजा था। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। इसी बीच दिल्ली सरकार की ओर से मेयर चुनाव के लिए 16 फरवरी को निगम सदन की बैठक बुलाने की स्वीकृति उपराज्यपाल ने दे दी है।
उल्लेखनीय है कि एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आए थे, जिसमें 134 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं भाजपा को 104 सीटें मिली हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों तथा 10 विधायकों के साथ अपने यहां आमंत्रित किया है।
उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारी के अनुसार सक्सेना ने किन्ही 10 विधायकों, कैबिनेट सहयोगियों के साथ शाम चार बजे अपने कार्यालय में आमंत्रित किया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एट होम रिसेप्शन में उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात हुई थी। दिल्ली में सरकार और उपराज्यपाल के बीच जारी गतिरोध के बीच यह बैठक हो रही हैं।