मसूरी/नई दिल्ली, । उत्तराखंड के मसूरी में एक खाई से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने सात लोगों को बचाया। भट्टा गांव के पास मसूरी झील के आगे सड़क के मोड़ से एक कार के गिरने की सूचना मिली।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि बचाए गए लोगों में चार पुरुष के साथ दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे कार नियंत्रण खोने और कई बार पलटने के बाद 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मसूरी में आईटीबीपी अकादमी से टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल यात्रियों को टीम ने खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। इन सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाए गए लोगों में से तीन की चिकित्सीय स्थिति गंभीर है।
आईटीबीपी अपने सभी रैंकों में प्रशिक्षित पर्वतारोहियों के साथ पर्वतीय बचाव कार्यों में विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है और आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को पूरा करने के लिए हिमालयी क्षेत्र में इसके 8 क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (आारआरसीएस) हैं। ‘हिमालय के प्रहरी’ के रूप में जाना जाने वाला आईटीबीपी हिमालय में हर साल कई कठिन पर्वतीय बचाव अभियान चलाता है।
Jawans
वाराणसी। ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ अभियान में शनिवार को 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने साइकिल रैली निकाली। कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष के नेतृत्व में जवानों ने बटालियन के मुख्यालय से सारनाथ चौराहे तक साइकिलिंग कर लोगों से दिनभर में थोड़ा समय निकाल कर जरूर साइकिल चलाने का आह्वान किया। रैली में शामिल जवान और अफसर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ साइकिल चलाने, दौड़ने एवं वॉकिंग करने के लिए प्रेरित किया। जवानों ने संदेश दिया कि बीमारियों से बचना है तो टहलें या दौड़ें इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
हृदय, पेट, फेफड़े, खून से सम्बन्धित बीमारियों से भी बचाव होगा। कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने बताया बटालियन मुख्यालय से फिट इंडिया फ्रीडम रन साइकिलिंग की शुरुआत की गई। रैली में शामिल जवान बटालियन मुख्यालय से सारनाथ तक गये। इसके बाद लौटकर वापस मुख्यालय आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सीआरपीएफ ने पूरे अक्टूबर महीने फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सीआरपीएफ के जवानों व उसके परिवार को प्रतिदिन 10 किलोमीटर का डिस्टेंस वॉकिंग, रनिंग करना था। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन का ये कार्यक्रम लोगों के फिट रहने के लिए है। अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा, उप कमांडेंट उमाकांत ओझा, सहायक कमांडेंट हनुमान सिंह, सुजय यादव, निरीक्षक कमलेश कुमार, निरीक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि भी शामिल रहे।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को लेकर कई घोषणाएं कर दिवाली गिफ्ट दिए हैं। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को मिलने वाले साइकिल भत्ते को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की है। अब यह मोटरसाइकिल भत्ता कहा जाएगा। पांच लाख के मेडिकल बिल अब शासन के अलावा डीजीपी भी पास कर सकेंगे। इसके साथ ही पुलिस कर्मी अब ई-पेंशन पोर्टल से जोड़े जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पुलिस जनों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी रात-दिन अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि मानकर अपराधियों पर नियंत्रण करने, कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा करने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है। शहीद पुलिस कर्मियों को नमन करता हूं। ‘पुलिस ने कठिन परिस्थितियों में काम किया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा है। कुंभ का आयोजन हो या फिर चुनाव, शांति पूर्वक संपन्न कराया है। कानून का राज संवैधानिक व्यवस्था के तहत हो रही है।’
उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भी पुलिस सदैव तत्पर रही। कोरोना वॉरियर के रूप में अभूतपूर्व काम किया है। पुलिस ने मनोबल के लिए कई ऐतिहासिक काम किए। जनभावना में सुरक्षा की भावना पैदा की। अपराधों पर नियंत्रण करने का काम किया है। बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाई है।
शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों की हुई मदद
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने पुलिसकर्मियों को दिवाली गिफ्ट दिए हैं। शहीद पुलिस कर्मियों के साथ अन्य बलों में 581 शहीद पुलिस कर्मियों को सहायता प्रदान की गई। शहीद कार्मिकों के आश्रितों को मदद की गई है। 45 पुलिस कर्मियों को भुगतना किया गया। 18 करोड़ 50 लाख रुपये कल्याण के लिए दिए गए। 118 पुलिस पदक प्रदान किए गए। 10141 अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिए गए। पांच को मुख्यमंत्री सेवा उत्कृष्ट पदक प्रदान किए गए।