बीजिंग । चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य व्यक्ति झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने घटना का विवरण देते हुए प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है।
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह 4:39 बजे आग लगी। प्रारंभिक विश्लेषण में साफ हुआ है कि आग इमारत के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिलों के कारण लगी। यह इमारत आठ मिलियन से अधिक की आबादी वाले शहर नानजिंग के युहुताई जिले में स्थित है। यह स्थान शंघाई से लगभग 260 किलोमीटर (162 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने कहा कि दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से सुबह 6:00 बजे तक आग बुझा दी गई थी। खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 02:00 बजे पूरा हुआ।
fire accident
सीतापुर। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में लगी आग हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के सीतापुर के दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य लोग घायल है। जिस ट्रैवेल एजेंसी ने यात्रियों की बुकिंग की थी, उसके कर्मचारी भी मौजूद थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भसीन टूर एण्ड ट्रैवल्स एजेंसी ने चारधाम यात्रा के लिए सीतापुर और लखीमपुर के कई यात्रियों की टिकट बुक की थी। सभी यात्रा पर थे। 26 अगस्त की सुबह मदुरै यार्ड जंक्शन के पास पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस आग लग गई। इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो लोगों, सीतापुर के आदर्शनगर निवासी मिथिलेश कुमारी (62) और शत्रुदमन सिंह (65) के रूप में पहचान हुई है। इनके साथ ही आदर्शनगर के आठ अन्य लोग झुलसे हुए हैं जो वहां के आसपास अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। ट्रैवेल् एजेंसी कर्मी भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। वह इन यात्रियों को तीर्थयात्रा पर ले जा रहा था। इसके अलावा लखीमपुर के भी कुछ यात्री है।
सीतापुर के ये लोग हुए हैं घायल
मिथिलेश के दामाद ने बताया कि उनकी सास मिथिलेश (50) रामेश्वरम के दर्शन के लिए काफी उत्साहित थीं। उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल हैं। शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जिले की नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं। शिव प्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर घायल हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गयी। तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहिस्तान जिले के सेरी पट्टन क्षेत्र के एक घर में अचानक भीषण आग लग गयी। मौके पर पहुंचे राहत व बचाव कर्मियों ने आग की चपेट में आए तेरह लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कर्मियों के मुताबिक आग लगने से पहले घर में चौदह लोग मौजूद थे। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
बताया गया कि खैबर पख्तूनख्वा के इस पहाड़ी इलाके में अधिकतर घर लकड़ी के बने होते हैं, जो आग लगने की घटना में पूरी तरह तबाह हो जाते हैं। अग्निकांड का शिकार घर में भी यही हुआ।
राहत कर्मियों ने बताया कि घर की छत में आग लगी थी, जिसके बाद छत टूट कर परिवार के लोगों पर गिर गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस का कहना है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार से हैं।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर गुलाम अली और कार्यकारी मुख्यमंत्री आजम खान ने घटना पर दुख जताया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।