नई दिल्ली । राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लाॅड्रिंग मामले में आरोपित दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। मंगलवार को स्पेशल जज एमके नागपाल ने यह आदेश दिया।
दरअसल, इससे पहले कोर्ट ने 17 फरवरी को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ाई थी। कोर्ट ने आरोपितों के वकील से नाराजगी जताते हुए कहा था कि दस्तावेजों के मिलान के लिए एक साल दिया था, वो अभी तक नहीं किया गया। सुनवाई के दौरान सर्वेश मिश्रा के वकील ने कहा था कि ईडी ने सर्वेश मिश्रा को मामले में सरकारी गवाह बनने का ऑफर दिया था। आरोपितों की ओर से पेश वकील ने कहा था कि संजय सिंह के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। उसके बाद ईडी ने नए दस्तावेज जोड़ दिए। उन्होंने कहा था कि ईडी के हिसाब से कानून नहीं चलेगा।
3 फरवरी को ही कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए राज्यसभा जाने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने 24 जनवरी को इस मामले के आरोपित सर्वेश मिश्रा को नियमित जमानत दी थी।
उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 दिसंबर 2023 को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया संजय सिंह मनी लांड्रिंग मामले में सीधे-सीधे या परोक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं। कोर्ट ने कहा था कि जो तथ्य रिकॉर्ड पर रखे गए हैं उससे कोर्ट को ये मानने के लिए पर्याप्त है कि संजय सिंह मनी लांड्रिंग के दोषी हैं।
ईडी ने इसी मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।
DELHI LIQOR SCAME
नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने ये आदेश दिया।
आज दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आज आरोपितों के वकील से नाराजगी जताई और कहा कि दस्तावेजों के मिलान के लिए एक साल दिया था। वो अभी तक नहीं किया गया। सुनवाई के दौरान सर्वेश मिश्रा के वकील ने कहा कि ईडी ने सर्वेश मिश्रा को मामले में सरकारी गवाह बनने का ऑफर दिया था। आरोपितों की ओर से पेश वकील ने कहा कि संजय सिंह के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। उसके बाद ईडी ने नए दस्तावेज जोड़ दिए। उन्होंने कहा कि ईडी के हिसाब से कानून नहीं चलेगा।
तीन फरवरी को कोर्ट ने दोनों को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 20 जनवरी को कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत तीन फरवरी तक बढ़ाई थी। तीन फरवरी को ही कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए राज्यसभा जाने की अनुमति दी थी।
कोर्ट ने 24 जनवरी को इस मामले के आरोपित सर्वेश मिश्रा को नियमित जमानत दी थी। ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। संजय सिंह ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 दिसंबर 2023 को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को सशरीर पेश होने का आदेश दिया।
नयी दिल्ली। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि ये जमानत तीन दिनों के लिए मिली है क्योंकि सिसोदिया को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होना है।
दरअसल सिसोदिया एक्साइज पॉलिसी केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे पहले वह बीते 11 नवंबर को अपनी पत्नी सीमा से मिलने गए थे। उस दौरान सीमा की तबीयत खराब थी। दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। ताजा मामला सिसोदिया की भतीजी की शादी से जुड़ा है। 14 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है, जिसके लिए सिसोदिया ने जमानत मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी है। मनीष सिसोदिया को भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनई जाना है। वह 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ जा सकेंगे।
नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को सीबीआई से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 5 फरवरी तक बढ़ा दी है।
कोर्ट ने आज मनीष सिसोदिया को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश करने पर आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि हमने सिसोदिया को सशरीर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का कोई ई-मेल भी नहीं आया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि वो अगली सुनवाई के दिन सिसोदिया को सशरीर पेश करने का निर्देश दिया।
सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। 12 दिसंबर, 2023 को कोर्ट ने आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 21 नवंबर, 2023 को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सिसोदिया के वकीलों से कहा था कि आप मामले के ट्रायल में देरी करना चाहते हैं। 10 नवंबर को कोर्ट ने सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाज़त दी थी। 30 अक्टूबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। 25 अप्रैल, 2023 को सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली में पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया को भी आरोपित बनाया था।
सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। 25 नवंबर, 2022 को सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 15 दिसंबर, 2022 को पहले चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7ए और 8 के तहत आरोप तय किए थे। पहले चार्जशीट में कोर्ट ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया है, उनमें कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लै, मुत्थू गौतम और समीर महेंद्रू शामिल हैं।