गुवाहाटी (असम)। राज्य में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। एनसीआरबी की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को जनता भवन में इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आपराधिक घटनाओं में पिछली बार की तुलना में कमी आई है। राज्य में अपराधों की कुल संख्या 2020 में 1,21,609, 2021 में 1,33,139 और 2022 में 68,937 थी। 2023 में मामलों की संख्या घटकर 56,202 रह गई है।
बाकी जानकारी इस प्रकार है
वर्ष 2020 में 1,131 हत्या के मामले दर्ज किए गए। जबकि 2021 – 1,192 हत्या के मामले, 2022 – आपराधिक मामले 1,072, 2023 – आपराधिक मामले 829, 2020 – 26,352 महिला आपराधिक मामले, 2021 – 29,046 महिला आपराधिक मामले, 2022 – आपराधिक मामले 14,148, 2023 – आपराधिक मामले 7,453, 2020 – 4,622 बाल अपराध के मामले, 2021 – 5,282 बाल अपराध के मामले, 2022 – 4,084 बाल अपराध के मामले, 2023 – 6,171 बाल अपराध के मामले दर्ज किए गए। इनमें से 5,370 बाल विवाह के आपराधिक मामले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 2020 – 124 मानव तस्करी के मामले, 2021 – मानव तस्करी के मामले 203, 2022 – मानव तस्करी के 140 मामले तथा 2023 – मानव तस्करी के मामले सिर्फ 87 दर्ज किये गए।