गाजीपुर । जनपद के खिरिया गांव से सोमवार को शादी के लिए निकली बारातियों से भरी बस महाहर धाम के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलसी हालत में आसपास के अस्पतालों में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है। सरकार के दो मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव से बारात महाहर धाम मंदिर पहुंची थी। मंदिर के पास बैरियर पर बस की एंट्री रोक दी गई थी। इस वजह से चालक दूसरे रास्ते से बस को ले जाने लगा। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में बस आ गई। बस में आग लगने से कई लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और कई घायल हैं।
एसपी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि कुछ अन्य घायल मऊ के अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। इनमें कई लोगों की हालत नाजुक है और मौतों का आकड़ा बढ़ भी सकता है।
उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। इस वजह से प्रशासन ने बस को मंदिर से कुछ ही दूरी पर रोक दिया था। बस से दुल्हन को उतारने के बाद चालक कच्चे रास्ते से भैरव मंदिर की तरफ बस ले जाने लगा। इसी रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बस आग को गोला बन गई। बस में लगभग 30 से 35 की संख्या में बाराती सवार थे। हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।
BUS ACCIDENT
नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस राप्ती पुल के नीचे गिरी,दो भारतीय सहित 12 लोगों की मौत
अररिया । बिहार सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल में दांग जिले के भालुवाड़ मे बीती रात्रि हुए बस दुर्घटना में बस में सवार 35 यात्रियों में से 12 की मौत हो गई। जबकि अन्य यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भालुवाड़ में अस्पताल में कराया जा रहा है। जिनमे कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 12 यात्री के मौत की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने भी की है। पुलिस के अनुसार सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में और एक की मौत इलाज के दौरान होने की बात जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने कही।
मृतक की पहचान नेपालगंज के 60 वर्षीया कुसुम बस्नेत, मकवानपुर हेटौंडा के 35 वर्षीय शौरभ विष्ट, जुम्ला के चन्दनाथ 9 के 40 वर्षीय मुन बहादुर रावत, बांके के 30 वर्षीय रामवरण हरिजन,रुकुम गोतामकोट 9 के 25 वर्षीय दीपक डांगी, भारत के पूर्वी चंपारण के 67 वर्षीय योगेन्द्र राम, उत्तर प्रदेश के अतिकुल्ला खैरे निवासी 31 वर्षीय मुने और काठमांडू चन्द्रागिरि नगरपालिका-15 के 65 वर्षीय ताराकान्त पाण्डे की मृत्यु होने की बात पुलिस ने कही है । जबकि मृतकों में अन्य चार लोगो की पहचान नहीं हो पायी है ।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि नेपालगंज से काठमांडू के तरफ जा रहे भे1ख 3001 ख 3912 नंबर की बस राप्ती गांव पालिका–1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गयी थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मेक्सिको सिटी । मेक्सिको में एक बस के खाई में पलटकर गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई और अन्य 19 घायल हो गए। यह बस मेक्सिको सिटी से दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका के शहर योसोंडुआ जा रही थी। ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने कहा कि बुधवार को हुए इस हादसे में एक नवजात, 13 पुरुषों और 13 महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 19 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।
आतंरिक मंत्री जीसस रोमेरो के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुए इस हादसे पर अभी तो यही माना जा रहा है कि अचानक ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से बस खाई में गिरी। यह हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल सॉलोमन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों की मदद करने का आदेश दिया है।
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में ओल्ड मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली में शनिवार तड़के करीब चार हुए बस हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई। 29 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक है। इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। यह सुखकर्ता ट्रैवल्स की बस है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रत्येक आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच कराने का आदेश दिया है।
फडणवीस ने कहा है यह बस पुणे से मुंबई आ रही थी। इसमें कुल 41 लोग थे। यह बस अचानक सड़क से 150 फीट नीचे बोरघाट खाई में गिर गई। रेस्क्यू टीम ने 12 शव और 29 घायलों को निकाल लिया है। घायलों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और 24 पुरुष हैं। 18 का इलाज रबाले के एमजीएम अस्पताल, 10 का खोपोली नगरपालिका अस्पताल और एक घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हाइवे ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले ने बताया कि इस बस से गोरेगांव के प्रभु वादक समूह के लोग पुणे से मुंबई लौट रहे थे। अब तक एक मृतक की पहचान जुई सावंत (15 ) के रूप में की गई है। अन्य को पहचानने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पांच घायलों की भी पहचान नहीं हो सकी है। बाकी घायलों में नम्रता रघुनाथ ( 29), चंद्रकांत महादेव गुडेकर( 29), तुषार चंद्रकांत गावड़े ( 22), हर्ष अर्जुन फाल्के (19), महेश हीरामन म्हात्रे ( 20 ),लवकुश रंजीत कुमार प्रजापति (16 ),आशीष विजय गौरव (19), सन्नी ओमप्रकाश राघव (21),यश अनंत सकपाल (19),वृषभ रवींद्र थोरवे (14 ),शुभम सुभाष गुडेकर , जयेश तुकाराम नारलकर (24),विशाल अशोक विश्वकर्मा (23),रुचिका सुनील धुमाने (17),ओम मनीष कदम (18) युसूफ उनेर खान (14),अभिजीत दत्तात्रेय जोशी (20),कोमल बालकृष्ण चिली ( 15),हर्ष वीरेंद्र दुरी (20),ओंकार जितेंद्र पवार (24), दीपक विश्वकर्मा (21), हर्षदा परदेशी, वीर मांडवकर और मोहॉक दिलीप सल्प (18) हैं।
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में रविवार की सुबह क्वेटा से कराची जा रही बस हादसे का शिकार हो गयी। एक मोड़ पर खम्भे से टकराकर बस के खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस बस में 48 यात्री सवार थे।
लासबेला जिले के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम न्र बताया कि 48 यात्रियों को लेकर वाहन क्वेटा से कराची की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन लासबेला के पास यू-टर्न लेने के दौरान एक पुल के खंभे से टकरा गया और उसमें आग लग गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जा सकता है।
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में डकालिया प्रांत में एक बस नहर में गिरने से 22 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग गंभीर हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि डकाहलिया प्रांत के आगा शहर में एक बस अचानक अनियंत्रित होकर मंसूरिया नहर में गिर गई। इस रिपोर्ट में 35 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर बड़े स्तर पर राहत अभियान चलाया गया। इस घटना में 22 लोगों की मौत की खबर है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस हादसे में छह लोग गंभीर हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी डॉ शेरिफ माकन के अनुसार मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
देहरादून/पौड़ी। पौड़ी जिले के रिखणीखाल धुमाकोट में मंगलवार रात को बारातियों से भरी बस हादसे में रेस्क्यू कार्य को बुधवार को पूरा कर लिया गया है। अब तक मरनेवालों की कुल संख्या 32 हो गयी है और 18 घायल लोग हुए हैं। बस में कुल 50 लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं रेस्क्यू कार्य के लिए मोर्चा संभाल रखा था। आपदा कंट्रोल रूम से लेकर घटना स्थल पर पहुंच जानकारी लेते रहे। सीएम ने पौड़ी और उत्तरकाशी के मृतकों के परिजनों,गम्भीर घायल और सामान्य घायल को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी गांव के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी थी। बस हरिद्वार जिले के लालढांग से बारात लेकर पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर रेस्क्यू कार्य और घायलों के उपचार को सख्त हिदायत दी थी।
एसडीआरएफ और पुलिस के अनुसार बस दुर्घटना में 30 मृतकों और 20 घायलों को निकाला गया है। 20 घायलों में से 02 व्यक्तियों की हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। इस घटना में कुल 32 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 लोग घायल हैं। बस में सवार यात्रियों की संख्या 50 बताई गई है। एसडीआरएफ ने रेक्स्यू कार्य को पूरा करने की बात कही है।
मंगलवार रात को पौड़ी में हुए बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री धामी बुधवार को सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बस हादस घटनास्थल और बेस अस्पताल कोटद्वार जाकर घायलों और परिजनों से मिल कर सरकार की ओर से पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के सक्रियता का परिणाम ही रहा कि पौड़ी के अलावा नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों राहत बचाव कार्य के लिए मुस्तैद रखा था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले में बस हादसे से मतृकों के परिजनों को आर्थिक देने की घोषणा की है। उन्होंने दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख,गम्भीर घायल को 1-1 लाख और सामान्य घायल को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
पौड़ी (उत्तराखंड) । धुमाकोट बस (यूके04-0501) हादसे की भयावहता से लोग दहल गए हैं। इस हादसे में 25 बरातियों की मौत हो गई। 21 लोगों को बचा लिया गया है। हरिद्वार जिले के लालढांग के कटेवड़ गांव से बरातियों को लेकर मंगलवार को कांडा तल्ला जा रही यह बस लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास करीब साढ़े तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के मुताबिक रातभर चले बचाव अभियान में बुधवार सुबह तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई थी। एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
लालढांग क्षेत्र के कटेवड़ गांव निवासी संजीव के पुत्र महावीर की बरात लेकर यह बस मंगलवार दोपहर 12 बजे कांडा तल्ला के लिए चली थी। बरात कांडा तल्ला निवासी प्रकाश चंद्र के घर जानी थी। बस में सवार लालढांग निवासी पंकज ने बताया कि शाम करीब सात बजे रिखणीखाल-कांडा तल्ला के मध्य सिमड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
बस में सवार आठ से दस लोग किसी तरह खाई से बाहर निकल कर आए। मोबाइल फोन से उन्होंने अपने परिचितों को सूचना दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी शोक जताया है।
गुइयांग । चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को एक भयंकर सड़क दुर्घटना में कम से कम 27 लोग मारे गये और 20 अन्य घायल हो गए। काउंटी के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि एक बस आत तड़के संदू शुई स्वायत्त काउंटी में एक राजमार्ग खंड पर चल रही थी। इस दौरान बस अचानक पलट गयी। बस में 47 लोग सवार थे। इस हादसे में 27 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अभी हाल ही में चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा में एक 42 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई थी। हालांकि उसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।