बदायूं। जिले में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि फरार अभियुक्त जावेद पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हत्या करने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गए जावेद को गुरुवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया।
दो मासूमों की हत्या के बाद पुलिस की चार टीम में जावेद की तलाश में लगी हुई थीं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आखिरकार पुलिस की कोशिश कामयाब हुई और उसे पकड़ लिया गया। अब पुलिस उससे यह जानन की कोशिश करेगी कि दोनों बच्चों की हत्या के पीछे की वजह क्या थी।
आगजनी और उपद्रव करने वालों पर हो सकती है सख्ती
उधर, पुलिस आगजनी व उपद्रव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। फिहलाल पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक कितने लोग अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, इस बात की पुष्टि नहीं की है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उपद्रव करने वाली भीड़ पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं, साजिद के एनकाउंटर के बाद उसकी मां नसरीन का भी बयान आया है। मां का कहना है कि साजिद ने ही घटना को अंजाम दिया है। जिस दिन घटना हुई उस दिन उनका बेटा जावेद घर पर था। मां का कहना है कि उनका बेटा जावेद बेकसूर है, उसके साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार ना करे। साजिद ने जैसा किया उसे उसके कर्म की सजा मिली है ,इसका उन्हें कोई अफसोस नहीं है।