देहरादून। आखिरकार मीडिया में आए समाचारों के बाद उत्तराखंड का शासन जाग गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून के आसपास जंगलों में बनी अवैध मजारों को वन विभाग ने जड़ से साफ कर दिया है।
देहरादून फारेस्ट रीजन में 17 अवैध मजारें चिन्हित की गई थीं, जिस पर प्रश्न पूछने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा था कि मैं बोलता कम हूं, एक्शन में ज्यादा विश्वास रखता हूं। अब वह दिखाई देने लगा है। इन सभी 17 मजारों को जड़ से समाप्त कर दिया है। वन विभाग की टीमों ने इन मजारों की ईंटें और टिन तक को उठा लिया है ताकि दोबारा फर्जी मजारें न बन सकें। इस लैंड जिहाद का प्रभाव केवल राजधानी ही नहीं ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल आदि जनपदों में है। पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा में भी अवैध मजारें बन गए थीं, जिससे देवभूमि की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी। इसी प्रकार की मजारें रामनगर वन प्रभाग से भी हटाई गई थी।
इन मजारों पर मुसलमान कम हिन्दू ज्यादा जाते हैं और मुसलमान इन मजारों के आसपास अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोल लेते हैं जिसमें चादर बेचने, बतासा, धूप-अगरबती बेचने का काम शामिल है लेकिन अब इन मजारों पर वन विभाग ने हथौड़ा चला दिया है। मुसलमानों में देवबंदी मजार को नई मानते उसके बाद भी जिस तरह मजारें बन रहीं थीं। वह लैंड जेहाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिस पर सरकार के निर्देश पर वन विभाग ने अपनी आंखें खोल रही है और अवैध मजारों को हटाने का काम प्रारंभ हो गया है।
active
लखनऊ। निकाय चुनाव में भाजपा इस बार समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी। इसके लिए पार्टी रणनीति बना रही है ताकि इसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में भी मिले। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल कर विजय संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। वार्ड समिति व बूथ समिति का गठन अति शीघ्र पूरा करते हुए सम्पर्क व संवाद के माध्यम से संगठन व सरकार की बात घर-घर तक पहुंचाना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बैठक में पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हुए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें प्रदेश में निचले स्तर तक अपनी संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करना है।
उन्होंने मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की नगर निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को काम और प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता इसका ध्यान रखकर हमें नगर निकाय के चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों में रखना है।
बैठक को पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी सत्या कुमार ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सेन चौधरी, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह और बृज बहादुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बेगूसराय। छठ महापर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार अलर्ट मोड में काम कर रहा है। रेलवे लाइन के आसपास छठ होने के कारण रेल विभाग को ट्रेन नियंत्रित कर चलाने का निर्देश दिया गया है।
जिले के 87 घाटों को खतरनाक चिन्हित करते हुए वहां छठ नहीं मनाने की अपील की जा रही है तथा लोगों को वहां जाने से रोकने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अफवाह पर नजर बनाने के लिए भी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की निगरानी कर रही है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि छठ महापर्व को शांति एवं सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जिला पुलिस ने सभी तैयारियां की है। 473 छठ घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 87 घाटों को खतरनाक चिन्हित कर वहां छठ मनाना प्रतिबंधित किया गया है। नदी घाटों एवं तालाबों आदि जलश्रोतों के समीप जहां छठ पर्व का आयोजन होता है, वहां 30 एवं 31 अक्टूबर को पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
पटाखे की आवाज से घाटों और तालाब के समीप छठ व्रतियों एवं श्रद्धालूओं के भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने की संभावना बनी रहती हैं, ऐसे शरारती तत्वों पर प्रतिनियुक्त पुलिस विशेष निगरानी करेगी। छठ पर्व के अवसर पर निजी नावों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। छठ घाटों तथा आवागमन के मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था तथा गोताखोर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
अफवाह फलाने वालों पर बेगूसराय पुलिस छठ पर्व समापन तक लगातार नजर रखेगी। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे फेसबुक, ह्वाट्सएप एवं ट्विटर पर नजर रखी रही है। बेगूसराय पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 06243-230200 पर सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सभी अनुमंडल में कवि्क रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) 24 घंटे भ्रमणशील रहेंगे, रेलवे लाईन पार कर छठ पर्व किए जाने वाले 11 स्थानों को चिन्हित कर पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रेलवे को छठ तक संबंधित रुट पर ट्रेन परिचालन छठ तक नियंत्रित करने के लिए कहा गया है।
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित सदर अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर 30 से 31 अक्टूबर तक मेडिकल टीम को डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ को महत्त्वपूर्ण दवाई, एम्बुलेंस तथा फर्स्ट एड के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में पोखर के आसपास फागिंग कराया जा रहा है।