City Headlines

Home court उत्तर प्रदेश की सुनीता अग्रवाल गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं

उत्तर प्रदेश की सुनीता अग्रवाल गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं

by Suyash

अहमदाबाद । गुजरात हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के तौर पर उत्तर प्रदेश की सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। गुजरात हाई कोर्ट में यह दूसरा मौका है जब किसी महिला को यह महत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनसे पूर्व गुजरात हाई कोर्ट की 28वीं मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सोनिया गोकाणी की नियुक्ति की गई थी। उन्हें 13 फरवरी, 2023 को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नामित किया गया। वो 25 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गईं थी।
देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात हाई कोर्ट (केरल, ओडिशा, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, मुंबई, तेलंगाना और गुजरात) के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। सुनीता अग्रवाल इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रह चुकी हैं। वो 21 नवंबर, 2011 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज बनीं थी। वो वहां सबसे वरिष्ठ जज रही हैं। हाई कोर्ट में 11 वर्ष से अधिक समय का बतौर जज के रूप में उनके पास अनुभव है। गुजरात हाई कोर्ट में अभी कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशीष देसाई हैं।
जस्टिस सुनीता अग्रवाल का परिचय
-वर्ष 1989 में अवध विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक ।
-16 दिसंबर 1990 को वकील के रूप में नामांकित।
-इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस।
-21 नवंबर, 2011 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत।
-06 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।