City Headlines

Home » सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में दी बेटी आथिया को जन्मदिन की बधाई

सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में दी बेटी आथिया को जन्मदिन की बधाई

by City Headline
Suniel Shetty, special style, daughter, Athiya, birthday, congratulations

बॉलीवुड की फेमस स्टार किड और सुनील शेट्टी की लाडली बेटी व अभिनेत्री आथिया शेट्टी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी आथिया को जन्मदिन की बधाई दी है।
सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बेटी आथिया के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने प्यार भरा कैप्शन देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत -बहुत बधाई मेरी जिंदगी!’
सुनील शेट्टी के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और आथिया को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी और आथिया शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता-बेटी की जोड़ी में से एक हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.