City Headlines

Home Etawah शिवपाल यादव ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं 

शिवपाल यादव ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य को बताया बड़बोला नेता

by City Headline
Shivpal, Lucknow, UP, Uttar Pradesh, Politics, Rashtriya Lok Dal, RLD, Opposition Alliance, Bharatiya Janata Party, BJP, Headlines

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिया गया विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा हैं। इस मामले में मंगलवार को उनकी ही पार्टी के नेता किनारा करते दिखे। इस मामले में सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि ये स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी बयान है, पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। भाजपा के लोग भगवान राम को बेचते हैं।
शिवपाल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोला बताया है। कहा कि केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रचार करने आए थे। इस दौरान वह जसवंतनगर में प्रचार करने गए थे और जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सबक सिखा देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। लोग परेशान हैं। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।