City Headlines

Home » बेहद मोहक नज़र आ रहीं है शहनाज़ गिल प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पर

बेहद मोहक नज़र आ रहीं है शहनाज़ गिल प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पर

by Rashmi Singh

मुंबई। बिग बाॅस 13 में सुर्ख़ियों में रहीं शहनाज गिल एक फिर चर्चा में हैं। इस बार शहनाज़ चर्चा में है अपनी बिंदास फोटो के लिए जो एक मैगजीन के कवर पेज पर छपी है।
कभी केवल पंजाब में ही जानी जाती थीं शहनाज़ गिल। लेकिन आज वह बाॅलीवुड इंडस्ट्री के फेमस और चर्चित चेहरे में शुमार हैं। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से चर्चित शहनाज गिल के पास काम की कमी नहीं है। वह जल्द ही बाॅलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी । यह फिल्म ईद के मौके पर भारत और विदेश में सिनेमाहालों में रिलीज होगी। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी बहुत ट्रेंड करती हैं और अपने फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हाल ही उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। यह तस्वीर एक प्रतिष्ठित मैगजीन की है जिसमें शहनाज गिल कवर पेज पर नजर आ रही हैं। तस्वीर में शहनाज पिंक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों में शहनाज की खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैंस हमेशा की तरह उन पर प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
शहनाज के इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में हैंडसम हंक शाहिद कपूर नजर आयेंगे। इसके अलावा शहनाज गिल के पिटारे में कई और भी बड़ी फिल्में हैं। शहनाज गिल फिल्म ‘100%’ में रितेश देशमुख, जाॅन अब्राहम और नोरा फतेही के साथ दिखायी देगीं। इसके अलावा हाल ही उन्हें एक और बड़ी फिल्म में एंट्री मिली है। शहनाज अब निखिल आडवाणी की आने वाली फिल्म में भी नजर आयेंगी। उन्हें महिलाओं के नेतृत्व वाली एक प्रोजेक्ट में कास्ट किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर भी हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.