City Headlines

Home » शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत को पुलिस ने हिरासत में लिया

शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत को पुलिस ने हिरासत में लिया

by Rashmi Singh
Wrestling Federation of India, Wrestlers, strike, arbitration, Babita Phogat

मुंबई। शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गुरुवार को हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा की तरफ से दर्ज कराई गयी शिकायत के बाद पुलिस राखी को घर से हिरासत में ले गयी है।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’
जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। राखी सावंत ने नए साल पर सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने साल 2022 में ही शादी रचा ली थी मगर इसे लोगों से छिपाकर रखा था। इतना ही नहीं राखी ने आदिल दुर्रानी संग निकाह के बाद मुस्लिम धर्म भी अपना लिया है और अपना नाम फातिमा रखा है।
राखी सावंत हाल ही में बुर्का पहनकर अपनी मां से मिलने अस्पताल भी गई थीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। राखी भगवा रंग के हिजाब में भी वीडियो शेयर कर चुकी हैं। राखी सावंत ने एक वीडियो में ये भी बताया कि उनकी शादी को सलमान खान ने बचाया है। राखी ने कहा कि सलमान खान उन्हें अपनी बहन मानते हैं और खुद उन्होंने अपने जीजा आदिल को कॉल करके समझाया है। जिसके बाद अब सब ठीक है, राखी का कहना था कि आदिल नहीं चाहते थे कि इस शादी के बारे में किसी को पता चले।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.