City Headlines

Home » अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर भड़के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कहा BJP कर रही षड्यंत्र

अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर भड़के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कहा BJP कर रही षड्यंत्र

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जेल में रहते हुए अरविन्द केजरीवाल के वजन में साढ़े आठ किलो की गिरावट आयी है और इसकी वजह पता नहीं है।

by karishma ganguly

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले में अंतिरम जमानत दे दिया है लेकिन सीबीआई अभी भी इस मामले की जांच कर रही है जिसके चलते वह अभी भी जेल में है। जेल में अरविन्द केजरीवाल को स्वास्थ्य सबंधित समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा है कि, जेल में रहने के दौरान पांच बार उनका शुगर डाउन हुआ और 50 से नीचे तक गया, ऐसी स्थिति में व्यक्ति कोमा तक में जा सकता है। रात में जेल में कोई ऐसा रहता नहीं जो एमरजेंगी के दौरान हॉस्पिटल जल्द से जल्द ले जा सके।

Read Also-साेनिया गांधी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

आप नेता संजय सिंह ने ये भी कहा कि, गिरफ्तारी के बाद से अरविंद केजरीवाल के वजन में साढ़े आठ किलो की गिरावट आयी है लेकिन इसकी वजह पता नहीं है। यह गंभीर बीमारी का संकेत हैं।यह अरविंद केजरीवाल, उनके परिवार और चाहने वालों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट से ईडी के केस में जमानत की संभावना के बीच सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी इनका षड्यंत्र था ताकि केजरीवाल स्वास्थ्य के मामले में टूट जाएं, उन्हें गंभीर बीमारी हो जाए, कोई अनहोनी हो जाए। कोर्ट को इन मामलों का संज्ञान लेना चाहिए।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.