City Headlines

Home court मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट रूम में गोली मारकर हत्या, बच्ची और पुलिसकर्मी घायल

मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट रूम में गोली मारकर हत्या, बच्ची और पुलिसकर्मी घायल

पेशी की दौरान गोली मारने वाले एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ा, अन्य आरोपी फरार

by City Headline
lucknow, court, court room, sanjeev jeeva, mukhtar ansari, gangster, fire, death, soldier

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कचहरी के कोर्ट रूम में माफिया मुख्तार अंसारी के करीब कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की बुधवार को शाम चार बजे के आसपास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वकील की ड्रेस में आया था। गोलीबारी में एक बच्ची और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं। कोर्ट रूम में गोलीबारी से गुस्साये वकीलों ने हंगामा किया। हमलावर को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया है। हालांकि उसके साथ के अन्य लोग फरार हो गए।

lucknow, court, court room, sanjeev jeeva, mukhtar ansari, gangster, fire, death, soldier

जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला गैंगस्टर संजीव जीवा एक मुकदमे में पेशी के लिए कचहरी आया था। इसी दौरान उसको कोर्ट रूम में गोली मार दी गई। वहां हमलावर वकील की ड्रेस में मौजूद था। गोलीबारी में एक बच्ची की भी घायल हो गई। एक पुलिस वाले को भी पैर में गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब छह राउंड फायर किया गया। गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। कोर्ट रूम से सभी जान बचाने को भागे और इसी भगदड़ में आरोपी के अन्य साथी भाग निकले।