मेरठ। कांग्रेस की प्रदेशीय भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को मेरठ से शुरू हुई। इससे पहले रविवार की रात को हापुड़ से मेरठ में यात्रा ने प्रवेश किया। शहीद स्मारक से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
‘कांग्रेस लाओ, महँगाई भगाओ’ ‘कांग्रेस लाओ व्यापार बचाओ’,‘कांग्रेस लाओ बेरोजगारी भगाओ’,‘छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो, जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो’ के नारों के साथ सोमवार को शहीद स्मारक से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा में उत्साह से लबरेज कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। शहीद स्मारक पर सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने झण्डारोहण किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। सेवादल के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रगान व वन्देमातरत का गायन किया। अवनीश काजला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा के कुशासन से परेशान होकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में अपना विश्वास जगाया है। 2024 में कांग्रेस बड़बोली, महँगाई समर्थक केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। देश की जनता भाजपा के झूठ से उब चुकी है। जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस ही खरा उतरने वाली पार्टी है। प्रदेशीय भारत जोड़ो यात्रा शहीद स्मारक से आरम्भ होकर जली कोठी, फैज-ए-आम कॉलेज, महताब सिनेमा, केसर गंज, रेलवे रोड चौराहे, डीएन कॉलेज, ईदगाह चौपला, मेट्रो प्लाजा, शम्भु नगर, मधुबन सिनेमा, टीपी नगर तिराहा, मलियाना फ्लाईओवर, भोला रोड़ तिराहा, ऋषि नगर, बाइपास होते हुए पांचली पहुंची।
यहां से यात्रा गाजियाबाद के लिए प्रस्थान कर गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, अनिल देव त्यागी, अभिमन्यु त्यागी, हरिकिशन अंबेडकर, सचिव नसीम खान, दिनेश उपाध्याय, मोहिउद्दीन गुडू, पंडित नवनीत नागर, रंजन शर्मा, तेजवीर सिंह, संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, तरुण शर्मा, विनोद मोघा आदि उपस्थित रहे।