City Headlines

Home » हैप्पी बर्थडे जान्हवी : ‘एनटीआर 30’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ , रिटर्न गिफ्ट मिला फैंस को

हैप्पी बर्थडे जान्हवी : ‘एनटीआर 30’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ , रिटर्न गिफ्ट मिला फैंस को

by Rashmi Singh

मुंबई। बॉलीवुड की शानदार अदाकारा श्रीदेवी की खूबसूरत बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने आज 25 बसंत पुरे कर लिए। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक जबरदस्त रिटर्न गिफ्ट, या आप उसे सरप्राइज भी कह सकते हैं, दिया।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। उनके दीवाने सोशल मीडिया पर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं और सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस जान्हवी की तस्वीरों को शेयर करके उन्हें विश कर रहे हैं। ऐसे में आज के दिन जान्हवी कपूर भी पीछे नहीं रहीं उन्होंने भी अपने चाहने वालों तोहफा दिया हैं।
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा-फाइनली इट्स हेपनिंग। इंस्टाग्राम पर जान्हवी ने एक तस्वीर शेयर करके तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में जान्हवी का लुक काफी अट्रेक्टिव है। वह गुलाबी ब्लाउज और ग्रे कलर की साड़ी में नदी के किनारे एक चट्टान पर बैठी हैं। उन्होंने अपने खुले बालों को कंधे पर रखा है, कानों में छोटी बालियां हैं। वह इस लुक में पीछे मुढ़कर देखते हुए पोज दे रही हैं। जान्हवी ने घोषणा को शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, ‘आखिरकार यह हो रहा है। अपने पसंदीदा के साथ जाने का इंतजार नहीं कर सकती।’
जूनियर एनटीआर संग करेंगी रोमांस
इस फिल्म में जान्हवी साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म से वह साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। अब तक यह खबर सामने आ रही थी लेकिन इस फर्स्ट लुक ने इसे ऑफिशियल कर दिया है। जान्हवी फिल्म ‘एनटीआर 30’ का हिस्सा होंगी। जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर ‘एनटीआर 30’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर उनका आधिकारिक रूप से स्वागत किया।
एनटीआर संग काम करने की जाहिर की थी इच्छा
जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी, उसके बाद से लगातार उनके साउथ इंडस्ट्री में काम करने की चर्चा हो रही थी। वहीं, अब जान्हवी ने एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक शेयर कर इस बात की खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
‘एनटीआर 30’ में जान्हवी की फीस
फिल्म ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग इस साल 1 जनवरी से शुरू हुई थी। यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित रिलीज़ की जाएगी । रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के लिए 3.5 करोड़ रुपये लिए हैं । साउथ की फिमों के फैंस जाह्नवी कपूर में श्रीदेवी की झलक देखकर उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं।
कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जान्हवी
जान्हवी जल्द ही राणा नायडू में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह बॉलीवुड की दो फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में भी नजर आएंगी।

 

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.