City Headlines

Home » अपने ही पिता की आलोचना कर रहे हैं गौरव गोगोई: डॉ सरमा

अपने ही पिता की आलोचना कर रहे हैं गौरव गोगोई: डॉ सरमा

by Rashmi Singh

डिब्रूगढ़ (असम), 05 जुलाई – मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तंज कसते हुए कहा कि यदि गौरव को अपने दिवंगत पिता की ही आलोचना कर रहे हैं तो इस पर उनके कहने के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक जो भी तटबंध टूटे हैं, उनका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कार्यकाल में हुआ था। उनकी सरकार के दिनों में बने हुए तटबंध कहीं भी नहीं टूटे हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गौरव गोगोई ने डिब्रूगढ़ में कहा था कि असम सरकार के जल संसाधन विभाग को कमाने-खाने का एक जरिया बना लिया गया है। ठेकेदारों से पैसे लेकर कमजोर तटबंध बनाए जा रहे हैं। गौरव गोगोई ने यह भी कहा था कि कमजोर होने के कारण तटबंध टूट जाते हैं।

गौरव गोगोई के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि तरुण गोगोई के समय में बने हुए तटबंधों को लेकर गौरव गोगोई बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में बनाए गए तटबंधों की स्थिति अच्छी नहीं है, यह स्वयं गौरव को ही कह रहे हैं। मुख्यमंत्री आज बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.