City Headlines

Home » परिणिति चोपड़ा का सगाई से पहले सजाये गए घर का वीडियो सामने आया

परिणिति चोपड़ा का सगाई से पहले सजाये गए घर का वीडियो सामने आया

by City Headline
engagement, parineeti chopra, raghav chaddha, rajya sabha mp, home, video, bollywood

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा अब अपने जीवन में एक नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं। वह शनिवार यानी 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और यहां तक कि फैंस के बीच भी इनके अफेयर की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। अब उनके सजाये गए घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

engagement, parineeti chopra, raghav chaddha, rajya sabha mp, home, video

हालांकि अभी तक न तो परिणिति चोपड़ा और न ही राघव चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की है। दोनों को पहले भी कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। इससे कहा जाता है कि दोनों के बीच जरूर कुछ खास रिश्ता है। कभी दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा जाता है, तो कभी एयरपोर्ट पर तो कभी आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते हुए। अब पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई शनिवार यानी 13 मई को होगी। अब एक वीडियो सामने आया है, जो इशारा कर रहा है कि उनकी सगाई जल्द ही होने वाली है। ये वीडियो मुंबई में परिणिति के घर के बाहर का है। इस वीडियो में उनके घर को बाहर से सजाया हुआ देखा जा सकता है। घर की बालकनी में लाइट्स नजर आ रही हैं। सगाई के बाद कहा जा रहा है कि राघव और परिणिति जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.