City Headlines

Home » तेजस्वी के एक और विधायक ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया

तेजस्वी के एक और विधायक ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया

by City Headline
Patna, Bihar Legislative Council Elections, Grand Alliance, Tejashwi, Lalu, Rabri, Abdul Bari Siddiqui, MLC Candidate, Urmila Thakur

पटना। बिहार सरकार के मंत्री चंद्रशेखर के बाद अब राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने शुक्रवार को रामचरितमानस पर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला है। उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

रीतलाल यादव ने आज यहां कहा कि रामचरितमानस को मस्जिद में बैठक कर लिखा गया था। इतिहास उठा कर देख लिजिए। ‘अगर भाजपा इतनी ही हिंदुत्ववादी है तो उसे अपनी पार्टी से सारे मुसलमानों को निकाल देना चाहिए। हिंदू के नाम पर एक दूसरे को लड़ा रहे हैं। एक समय आया था कि याद कीजिए, राम मंदिर-राम मंदिर करते हैं।

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस जो लिखा गया है तो आपको याद होगा कि एक मस्जिद में बैठकर लिखा गया था। इतिहास उठाकर देख लीजिए। उस वक्त हिंदुत्व खतरे में नहीं था? जब हिंदुस्तान में मुसलमान की 11 साल की बेटी भागवत कथा की जब, अपने आप में शील्ड जीतती है, टॉपर आती है। उस वक्त कहां थे लोग देखने वाले, उस समय लोगों ने (बीजेपी) क्यों नहीं कहा कि एक मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा का प्रचार किया।’

रीतलाल यादव दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। रीतलाल यादव से पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस पर ही सवाल उठाये थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। राजद नेताओं के ऐसे बयान से बिहार की राजनीति गरमा गयी है। भाजपा नेताओं का भी बयान इस पर आना शुरू हो गया है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.