City Headlines

Home court डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह को एक बार फिर मिली 30 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह को एक बार फिर मिली 30 दिन की पैरोल

by City Headline

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की 30 दिन की पैरोल को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को सरकार ने पैरोल की सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद यह मंजूरी दी। वे पैरोल पर बागपत जिला के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहेंगे। उन्हें सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है।

हरियाणा सरकार की सिफारिश पर बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आगामी 15 अगस्त को डा. राम रहीम सिंह इंसा का जन्मदिन भी है। जेल जाने के बाद यह पहला मौका होगा जब वे अपना जन्मदिन अनुयायियों के बीच मनाएंगे। अब से पूर्व उन्हें इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में उनकी यह सातवीं पैरोल है।