City Headlines

Home Ghaziabad योगी के बहनोई का निधन

योगी के बहनोई का निधन

दिल्ली के निगम बोध घाट पर दाह संस्कार हुआ

by City Headline
Chief Minister, Yogi, Adityanath, brother-in-law, Ghaziabad, death, Nigam Bodh Ghat, cremation

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र कुमार चौधरी का निधन हो गया। गुरुवार को दिल्ली के निगम बोध श्मशान पर उनका दाह संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्य व कई अधिकारी मौजूद रहे। राजेंद्र कुमार चौधरी गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमआईजी सोसाइटी में रहते थे और
ब्रेन स्टोक होने पर एक जनवरी 2023 को सुबह 8:30 बजे उनको उपचार के लिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यशोदा अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने गुरुवार को बताया कि न्यूरो फिजिशियन डॉ सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डॉ धीरेंद्र सिघानिया के निगरानी में उनका उपचार किया। बुधवार शाम 5:30 बजे उन्हें ब्रेन डेड होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया था। वह घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रात्रि में डेढ़ बजे घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
सूचना पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डॉ पीएन आरोड़ा उनके आवास पर पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले गए, जहां दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।