City Headlines

Home MAHARASHTRA चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिले में मिलीं सोने की दो खान, सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा-महाराष्ट्र की बड़ी उपलब्धि

चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिले में मिलीं सोने की दो खान, सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा-महाराष्ट्र की बड़ी उपलब्धि

by City Headline
chandrapur, sindhudurg, district, gold, mine, cm, eknath shinde, maharashtra, achievement

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंधुदुर्ग जिले में सोने की दो खान मिली है। सीएम शिंदे ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें केंद्रीय अधिकारियों ने दी है। अगर इन दो ब्लॉक से यह सोना निकल आता है तो यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। शिंदे ने यह भी विश्वास जताया कि राज्य में खनन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। गढ़चिरौली जैसे दूरस्थ क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी इस्पात परियोजना शुरू की जा सकती है।
एकनाथ शिंदे ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा विदर्भ के चंद्रपुर जिले में बड़ी संख्या में कोयले की खान हैं। इसके अलावा, दस साल पहले किए गए एक शोध में पता चला है कि गोंदपिपारी तहसील के भूमिगत भाग में कीमती प्लेटिनम, सोना और रूथेनियम, रेडियम, इरिडियम जैसी दुर्लभ धातुएं हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों की ओर से 2007 और 2010 के बीच इन तहसीलों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई थी, लेकिन इस पर आगे कार्रवाई नहीं की जा सकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खनन अनुसंधान संस्थान शुरू कर इस व्यवसाय में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा और राज्य का राजस्व बढ़ाया जाएगा।