City Headlines

Home Ayodhya भगवान राम के अभिषेक के लिए अलवर से अयोध्या गया 125 किलो शहद

भगवान राम के अभिषेक के लिए अलवर से अयोध्या गया 125 किलो शहद

by City Headline
Alwar, Ayodhya, Ram Temple, Ram Lalla, Virajman, Lord Ram, Pran Pratistha, Honey, Ram, Abhishek, Jagannath Temple, Chariot, Worship

अलवर। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। 16 जनवरी से भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान अलवर के शहद से भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा। सवा सौ किलो शहद लेकर रथ शनिवार को जगन्नाथ मन्दिर से रवाना किया गया। रविवार को यह रथ अयोध्या पहुचेगा। वन मंत्री संजय शर्मा ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवा झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष दिलीप मोदी ने बताया अलवर के लिए यह सौभाग्य की बात है की अलवर के शहद से भगवान राम का अभिषेक होगा। साधु संतों की तरफ से उनकों राम मंदिर में जाने का न्योता मिला है। इसी दौरान उनको पता चला की राम मंदिर समिति ट्रस्ट को शुद्ध शहद की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने समिति के पदाधिकारी से बातचीत की। तो उन्होंने शहद भेजने के लिए कहा। यह शहद जितेंद्र गौतम की तरफ से तैयार किया गया है। भगवान के स्नान में पंचामृत का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। जिसमें दूध, दही, मधु, घी और शक्कर होता है। इसमें चौथे स्थान पर मधु आती है। आजकल वैद्य व डॉक्टर भी शहद का सेवन बताते हैं। शरीर में चमक लाने के लिए मधु का सेवन किया जाए। वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में भगवान के चरणों में शहद का पूजन हुआ। मंदिर से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शहद रथ लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए।