City Headlines

Home Lucknow राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश को बुलाया, आमंत्रण मिलने पर सपा अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया

राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश को बुलाया, आमंत्रण मिलने पर सपा अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया

by City Headline
akhilesh yadav, sp, congress, bharat jodo yatra, invitation, success, rahul gandhi, best wishes, twitter

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी धन्यवाद दिया है। साथ ही सपा अध्यक्ष ने यात्रा के सफल होने ही शुभकामनाएं दी हैं।
अखिलेख यादव ने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक पत्र पोस्ट कर “भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए आमंत्रण मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। अखिलेश ने ‘भारत जोड़ो’ की मुहिम की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाए दी हैं।
कहा है कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक सत्य है, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।