City Headlines

Home court न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित बने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित बने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश

by City Headline
CJI, UU Lalit, President

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सीजेआई एनवी रमन्ना का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो जाने के बाद देश के नये मुख्य न्यायाधीश के पद पर न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की नियुक्ति की गई थी। शपथ ग्रहण के साथ उन्होंने देश के नए सीजेआई की जिम्मेदारी संभाल ली है।