City Headlines

Home Mathura मुख्यमंत्री योगी मथुरा पहुंचे, प्रभु श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन किया

मुख्यमंत्री योगी मथुरा पहुंचे, प्रभु श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन किया

by City Headline
CM, Yogi, Mathura, Lord Krishna

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान का दर्शन किया। उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण का दर्शन और पूजन भी किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मथुरा-वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी सब जानते हैं, आज जो कुछ भी हम करते हैं
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्…, उसके पीछे भगवान की ही वाणी है। भगवान का ही मंत्र है, उन्हीं का संदेश है, उन्हीं का उपदेश भी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आगमन इसी धरा पर आज से करीब 5,000 वर्ष पहले हुआ था। यह ब्रज क्षेत्र की धरती है। यह वृंदावन है, जहां लीलाएं घटित हुई थीं।
उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से लेकर गुजरात व महाराष्ट्र तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं किसी न किसी स्वरूप में बसी हुई हैं। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की बधाई भी दी।