City Headlines

Home » भारती सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दाढ़ी-मूंछों पर कमेंट किया था कमेंट, SGPC ने बनाया कार्यवाही का मन

भारती सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दाढ़ी-मूंछों पर कमेंट किया था कमेंट, SGPC ने बनाया कार्यवाही का मन

by City Headline

मूंछ-दाढ़ी पर कमेंट करके फंसी भारती, कॉमेडियन के ऑनलाइन माफी मांगने के बावजूद SGPC के तेवर तल्ख, पुलिस केस कराया जाएगा।

दाढ़ी-मूंछ पर विवादित टिप्पणी करने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कॉमेडियन का ट्वीटर पर विरोध शुरू होने के बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भारती सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने जा रही है। दूसरी तरफ विवाद बढ़ता देखकर भारती सिंह ने ऑनलाइन आकर माफी मांग ली है।

कॉमेडियन भारती सिंह का रविवार को एक वीडियो वायरल होना शुरू हुआ है। इसमें भारती सिंह एक टीवी शो के दौरान दाड़ी-मूंछ पर टिप्पणी करती नजर आई हैं। भारती का कहना था कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है।

बता दें कि भारती सिंह इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हुई है और वह अब दाढ़ी-मूंछों में से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं। हालांकि भारती सिंह ने यह टिप्पणी मजाक में की थी, लेकिन इसे लेकर ट्वीटर पर उनका विरोध शुरू हो गया। अब SGPC ने उनकी इस टिप्पणी को लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।

Leave a Comment

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.