City Headlines

Home » राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे?

राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे?

by Nikhil

राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अमर उजाला को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, दोनों नेताओं को उत्तर प्रदेश की इन दो अहम सीटों से चुनाव लड़वाने का पार्टी मन बना चुकी है। इस बारे में जल्द ही औपचारिक एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने राहुल और प्रियंका से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने को कहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे, जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी जीती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वे वायनाड से ही जीते थे। वायनाड में मतदान हो चुका है। अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार दे दिया है। अगले कुछ घंटों में मल्लिकार्जुन खड़गे नाम पर फैसला लेंगे और एलान भी कर देंगे।

 

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.