City Headlines

Home » आंबेडकर जयंती के अवसर पर, बाबा साहेब आंबेडकर को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया, जब उनकी जन्मस्थली आतिशबाजी से रोशन हुई

आंबेडकर जयंती के अवसर पर, बाबा साहेब आंबेडकर को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया, जब उनकी जन्मस्थली आतिशबाजी से रोशन हुई

by Nikhil

बाबा साहेब आंबेडकर जयंती 2024 के अवसर पर, महू के आंबेडकर जन्मस्थली में महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शनिवार रात 12 बजे से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। भीम जन्मभूमि स्मारक पर आंबेडकर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रात 12 बजे समता सैनिक दल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। 12.01 बजे रंगीन आतिशबाजी की धूम मची। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉ. आंबेडकर के प्रशंसक मौजूद थे। रविवार की सुबह मुख्य आयोजन होगा, जिसमें करीब 2 लाख लोगों की भागीदारी की संभावना है।

महू में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता भी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्मभूमि पर आकर माल्यार्पण करेंगे। इस बार आचार संहिता के चलते कोई भी राजनीतिक आयोजन महू में नहीं हो रहा है। सभी दलों के नेता यहां अंबेडकर जयंती पर जन्मस्थली पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सुबह यहां आने वाले थे पर उनका कार्यक्रम अचानक टल गया। अब वे भोपाल से सीधे पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस के कई नेता भी यहां पर आएंगे। अचानक मुख्यमंत्री का शेड्यूल बदल गया और उनकी जगह सुबह 11 बजे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक पहुंचे। यहां उप मुख्यमंत्री करीब सात मिनट तक रुके, सबसे पहले उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सीधे ही भोपाल के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमर सिंगार ने सुबह सबसे पहले महू पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सुबह दस बजे सांसद प्रत्याशी सावित्री ठाकुर और क्षेत्र की विधायक उषा ठाकुर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार भी स्मारक पहुंचे। स्वर्ग मंदिर स्थित भोजनशाला में सुबह से शाम तक करीब 15 हजार लोगों ने भोजन ग्रहण किया। देर रात तक देशभर से लोग यहां पर आते रहे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.