City Headlines

Home » बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद

बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद

by City Headline
rain, landslide, national highway, roads, closed

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्ख्लने से चारधाम यात्रा रूट, नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा यातायात को डायवर्ट किया गया।

बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।  बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन के चलते आवाजाही घंटों तक ठप रही। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू और डबरकोट के समीप मलबा आने से यातायात सुबह बंद रहा। गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण दो दिन से मार्ग अवरुद्ध है। इस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा बाधित है। रविवार को बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे सुबह करीब पांच बजे डबरकोट के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने से आवाजाही के लिए बंद हो गया था।

हालांकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच बड़कोट की जेसीबी ने मार्ग को आवाजाही के लिए खोला। इसके बाद धरासू बैंड के समीप यमुनोत्री राजमार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे यातायात ठप हो गया। जिस कारण करीब दो घंटे तक सैकड़ों यात्री मार्ग के दोनों ओर जाम में फंसे रहे। यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल यातायात पूरी तरह से सुचारु है, जबकि गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के समीप लगातार चट्टान दकरने से आवाजाही बाधित है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.