City Headlines

Home » यूपी: घोसी से सपा एमएलए दारा सिंह चौहान ने विधायकी छोड़ी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

यूपी: घोसी से सपा एमएलए दारा सिंह चौहान ने विधायकी छोड़ी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by City Headline
UP, Mau, Ghosi, SP, MLA, Dara Singh Chauhan, MLA, BJP, Akhilesh, Resignation

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक दारा सिंह चौहान ने अपनी सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। चर्चा है कि जल्द ही दारा सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दारा सिंह चौहान ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी। चौहान ने मार्च 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव जीता था। पिछले काफी समय से उनके भाजपा के करीब जाने की चर्चा सियासी हलकों में चल रही थी। माना जा रहा है कि दारा सिंह चौहान पूर्वांचल की किसी लोकसभा सीट से सन 2024 में भाजपा के चुनाव निशान पर मैदान में उतरेंगे।

 

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.