City Headlines

Home » यूपी : घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्‍याशी सुधाकर सिंह की बढ़त 12 हजार वोटों से ज्‍यादा हुई

यूपी : घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्‍याशी सुधाकर सिंह की बढ़त 12 हजार वोटों से ज्‍यादा हुई

by City Headline
SP, infighting, Manoj Pandey, Swami Prasad Maurya, BJP, agent, Lucknow, Samajwadi Party, Swami Prasad, Bharatiya Janata Party

लखनऊ। मऊ जिले की घोसी विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। 10वें चक्र की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12,132 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 26,496 और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 38,633 वोट मिले हैं। वहीं 266 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

सपा प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश में जो काम किये हैं, उस आधार पर मुझे भरोसा है कि घोसी में दारा सिंह चौहान चुनाव जीतेंगे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.