लखनऊ वासियों को योगी सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नौसेना शौर्य स्मारक बनाया जाएगा। नौसेना से सेवानिवृत्त INS गोमती युद्धपोत लखनऊ आएगा। नौसेना के शौर्य स्मारक में बेहतरीन म्यूजियम भी होगा।
आपको बता दें कि म्यूजियम में युद्धपोत के सारे लड़ाकू उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही म्यूजियम के आसपास म्यूरल गैलरी, हर्बल गार्डन, रेस्टोरेंट भी होंगे और मनोरंजन स्थल, लैंडस्कैपिंग, कॉन्प्लेक्स व ओपन एयर थिएटर की भी व्यवस्था होगी। INS गोमती 19 मार्च 1984 को लांच हुआ था। 34 वर्ष की शानदार सेवा के बाद नौसेना से सेवानिवृत्त हुआ है।
यूपी को 28 मई को नौसेना का सेवानिवृत्त INS गोमती मिलेगा। जिसे पर्यटन प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम मुंबई में आधिकारिक तौर पर प्राप्त करेंगे। बता दें कि 126 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़ा युद्धपोत के पार्ट्स अलग कर सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ लाए जाएंगे। युद्धपोत के साथ RAW राडार, एंकर, मिसाइल लॉन्चर, लार्ज प्रोपेलर, C हैरियर एयरक्राफ्ट, स्मार्ट टारपीडो लॉन्चर, शिप मैनगन, एके 725 C किंग हेलीकॉप्टर वह भी लखनऊ जाएगा।