City Headlines

Home Politics पश्चिम बंगाल पहुंचीं स्मृति ईरानी ने अनुसूचित परिवार के घर खाया खाना

पश्चिम बंगाल पहुंचीं स्मृति ईरानी ने अनुसूचित परिवार के घर खाया खाना

by City Headline
Union Minister, Smriti Irani, East Medinipur, ST, Food, Family, Home, BJP

पूर्व मेदिनीपुर। पंचायत चुनाव को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत जिला पूर्व मेदिनीपुर जिले पहुंची हैं। रविवार दोपहर पद्मपुखुरिया गांव में उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवारों से मुलाकात की और उनके यहां दोपहर का भोजन भी किया।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर पहुंची थी। वे यहां कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुईं। रविवार दोपहर में वे जिले के संगठनात्मक नेतृत्व, मोर्चा व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। शाम के दौरान कांथी के तीन नंबर ब्लॉक के नचिंदा मंदिर में पूजा भी की। उन्होंने पद्मपुखुरिया गांव के अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवारों से मुलाकात की और उनके यहां दोपहर का भोजन भी किया। केंद्रीय मंत्री के भाेजन मेन्यु में भिंडी पोस्ता, दाल, पकौड़ी, चिंगड़ी, कतला, पावदा और भेटकी मछली शामिल थी। खाना खाने के बाद उन्होंने कुछ देर घर वालों से भी बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री यह भी जानने की कोशिश करती हैं कि केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है या नहीं।
भाजपा के कांथी संगठन के जिलाध्यक्ष सुदाम पंडित ने बताया कि केंद्रीय स्तर पर हमारा कार्यक्रम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री उन इलाकों में जाएंगी, जहां भाजपा कभी नहीं जीती है। उसी योजना के तहत स्मृति ईरानी पूर्वी मेदिनीपुर आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि समय की कमी के कारण किसी दूरदराज के गांव में कार्यक्रम नहीं हो सका। 18 नंबर वार्ड में व्यवस्था की गई है, क्योंकि वहां ज्यादा पिछड़े लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री ईरानी ने वहीं दोपहर का भोजन किया।