पंचांग – सम्वत् 2079 शाके 1944 (आंग्ल मतानुसार 29 नवम्बर 2022) मंगलवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष षष्ठी दिन के 03:49 तक, नक्षत्र श्रवण दिन के 01:41 तक।
अभिजित मुहूर्त – 11:30 से 12:22 तक।
राहु काल – दिन के 02:40 से 04:10 तक रहेगा।
दिशा शूल – उत्तर दिशा (आवश्यक हो तो गुड खा कर निकलें।)
विशेष – दिन के 01:41 से पंचक प्रारम्भ होगा।
राशि फल
मेष – रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश करें।
वृष – यश लाभ होगा।
मिथुन – नया कार्य न करें, साधारण शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कर्क – व्यापार से लाभ मिलेगा।
सिंह – सिर या नेत्र में कष्ट सम्भव है।
कन्या – पिता या चाचा से मनमुटाव होगा, बड़े निर्णय न लें।
तुला – लाभ होगा, निवेश करें।
वृश्चिक – बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।
धनु – धन संचय का प्रयास करें।
मकर – नया कार्य आरम्भ न करें।
कुम्भ – पड़ोसी से कष्ट सम्भव है, निवेश न करें।
मीन – कार्य क्षेत्र में प्रभाव वृद्धि होगी।
विशेष – पंचांग का गणित काशी के पंचांग से एवं राशि फल चन्द्रमा के गोचर पर आधारित है।