City Headlines

Home Business चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाने को देशभर के व्यापारी भी तैयार

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाने को देशभर के व्यापारी भी तैयार

by Suyash

नई दिल्ली । देश को गौरवान्वित करने वाले क्षण चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। देशभर का व्यापारिक समुदाय भी इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पूरे देश में व्यापार संघों ने बाजारों और शहरों के प्रमुख क्षेत्रों में लैंडिंग के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। सफल लैंडिंग पर हरित पटाखे, मिठाइयां बांटना, भारत का झंडा फहराना और अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
खंडेलवाल ने कहा कि यह उपलब्धि देश को दुनिया भर में गौरवान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि ये सफलता हमारे महान वैज्ञानिकों की बुद्धिमत्ता का प्रमाण होगी, जो अपनी कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह भारत को विश्व के अंतरिक्ष परिदृश्य में प्रथम पंक्ति में खड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा।