नयी दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ गंभीर राजनीतिक साजिश चल रही है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह इस्तीफा देने को तैयार हैं अगर पहलवान भी अपना धरना खत्म करने को तैयार हों। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और भेदभाव का आरोप लगाया है .
बृजभूषण शरण सिंह ने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा है कि पहलवानों का विरोध प्रदर्शन के पीछे राजनीति है। पहलवान कांग्रेस और विपक्षी दलों के हाथों का खिलाड़ी खिलौना बन गए हैं। मेरा इस्तीफा लेना उनका उद्देश्य नहीं है, उनका उद्देश्य राजनीति है। ” सिंह ने आगे कहा कि वो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं, अगर इससे प्रदर्शन खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है, जैसा कि बजरंग पुनिय ने भी दावा किया है।
बृजभूषण शरण सिंह का ये बयान उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों और दो एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आया है। उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे देने से अगर पहलवान घर चले जाते हैं, आराम से सोते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
बता दें कि यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर मंतर पर रेसलर्स के धरने का आज आठवां दिन है। दिल्ली पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। बता दें कि वे दूसरी बार पहलवानों के निशाने पर हैं। इसके पहले भी पहलवानों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। पहलवानों ने उनपर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और भेदभाव का आरोप लगाया है।
इसके पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि, इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं। मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि इसमें देश के कुछ उद्योगपतियों, जिनको मुझसे कष्ट है और कांग्रेस का हाथ है। आज दिख गया कि इसमें किसका हाथ है। “
Wrestler Bajrang Punia
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिले बजरंग पुनिया
नई दिल्ली। ओलंपिक और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद उनकी गृह मंत्री से यह पहली मुलाकात थी। बजरंग ने इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था।
बजरंग ने ट्वीट किया, “देश के विख्यात गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात हुई, खेलों पर चर्चा करके बहुत अच्छा लगा, हमेशा आपका आशीर्वाद मिलता रहे, उनके द्वारा दिया गया मार्गदर्शन हमेशा देश के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देता है। जय हिन्द, जय भारत।”
भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने हाल ही में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी रिवेरा को हराकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने रिवेरा को 11-9 से हराया। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान ने वीपीओ1-अंक और प्रतिद्वंद्वी के स्कोर के आधार पर जीत हासिल की। 2013 में कांस्य के साथ अपनी यात्रा शुरू करते हुए, चैंपियनशिप में पुनिया का यह चौथा पदक है। यह 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक था, पहला पदक विनेश फोगट ने जीता था। चैंपियनशिप 10 सितंबर से शुरू हुई और 18 सितंबर को समाप्त हुई।